दिल्ली में MCD में एल्डरमैन की नियुक्ति के अधिकार को लेकर पिछले साल से ही दिल्ली सरकार और एलजी के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. दिल्ली सरकार का कहना था कि एल्डरमैन की नियुक्ति का अधिकार दिल्ली सरकार को है, आम आदमी पार्टी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गई थी, जिसके बाद अब सोमवार यानी 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी.
दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच एल्डरमैन की नियुक्ति के अधिकार को लेकर मामला पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया था. दिल्ली सरकार का कहना था, एल्डरमैन की नियुक्ति चुनी हुई सरकार करती रही है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करके फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद अब कोर्ट 5 अगस्त को इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी.