यूपी और बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव इस समय देखने को मिल रहा है। शीत लहर के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। दिन के समय धूप खिलने के कारण कुछ राहत मिल रही है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी यूपी के 30 जिलों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। 10 जिलों में पाला गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
3 दिन तक येलो अलर्ट जारी किया गया
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ के आसपास के इलाकों में रात के समय अभी कोहरा छाया रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है। तराई वाले इलाकों में भी धुंध का असर दिखेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ जिलों में शीत लहर चलने की आशंका भी विभाग ने जताई है। 3 दिन तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में चलेगी शीतलहर
विभाग के अनुसार यूपी के कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, आंबेडकरनगर, अयोध्या, शामली, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत और बरेली के इलाकों में शीत लहर चल सकती है। विभाग के अनुसार बिहार के 10 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।
उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
शुक्रवार को हजियापुर का एक्यूआइ 237, गोपालगंज का AQI 239 दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिन में एक्यूआई में बढ़ोतरी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में अभी ठंड में और इजाफा होगा। विभाग के अनुसार अभी पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगी। लेकिन जैसे ही बर्फबारी का असर कम होने लगेगा, वैसे ही सर्दी कम होने लगेगी।
Comments (0)