मुंबई , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में विश्व हिंदू आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार में श्रमिकों के सम्मान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का निर्माण करनेवाले मजदूरों को सम्मान किया। वहीं ताजमहल बनानेवाले श्रमिकों को हाथ काट दिए गए थे। मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 13 दिसंबर से शुरू हुआ 'विश्व हिंदू आर्थिक मंच' 15 दिसंबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का भारत अपने श्रमबल का सम्मान करता है। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर बनाने वाले श्रमिकों पर फूल बरसाए जबकि पूर्व में ताजमहल बनाने वाले मजदूरों के हाथ काट दिए गए थे।
Comments (0)