दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई योजना की शुरुआत की है। उन्होंने आज एक कार्यक्रम में महिला सम्मान योजना लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा अब दिल्ली की प्रत्येक महिला को हर महीने 1 हजार रुपये मिलेंगे। केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने वादा किया था कि हर महिला को 1000 रुपये डाले जाएंगे, आज कैबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में ये योजना लागू हो गई है। ये ऐलान हमने मार्च में किया था, लेकिन इन लोगों ने एक फर्जी केस में मुझे जेल भेज दिया था। मुझे खुशी है कि हमारी मेहनत से आज हमने ये काम पूरा कर लिया है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई योजना की शुरुआत की है। उन्होंने आज एक कार्यक्रम में महिला सम्मान योजना लॉन्च की।
Comments (0)