कांग्रेस का एक बार फिर फिलीस्तीन प्रेम दिखाई दिया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग पर “Palestine” लिखा हुआ है। वे ये बैग लेकर संसद पहुंची थी। अब इस बैग पर सियासी घमासान शुरू हो गया है।
एसपी सिंह बघेल ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि, प्रियंका गांधी मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं।
फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आईं प्रियंका !
इस बैग के जरिए एक बार फिर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं। आपको बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं कि, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से उन्होंने मुलाकात की थी। बता दें कि, फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।
प्रियंका ने इजराइल पर साधा था निशाना
वहीं इस साल अक्टूबर में हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग को एक साल पूरे होने पर भी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इजराइल पर निशाना साधा था। कांग्रेस सांसद ने कहा था, ''गाजा में 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका है। इन 7,000 लोगों में से 3,000 मासूम बच्चे थे। इसके अलावा वायनाड में चुनाव लड़ते समय भी लगातार प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया है।
Comments (0)