महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ( CM Shinde ) रामनगरी अयोध्या दौरे पर गए थे। यहाँ सीएम शिंदे ( CM Shinde ) ने रामलला के दर्शन कर पूजाअर्चना की। सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई मंत्री भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर जमकर हमला निशाना साधा।
राम मंदिर हमारी श्रद्धा और आस्था का मामला है
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, भाजपा और शिवसेना की विचारधारा एक ही है। 2 दिन से सभी कार्यकर्ता अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं, उनका धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि, राम मंदिर हमारी श्रद्धा और आस्था का मामला है। हजारों की तादाद में राम भक्त यहां पहुंचे हैं। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद बाबासाहेब ठाकरे और करोड़ों भक्तों का सपना पूरा हो गया है।
भगवान राम की कृपा से हमें पार्टी का नाम, धनुष बाण मिला है
इस दौरान सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि, आज मंदिर के स्तंभ और छत भी नज़र आ रहे हैं, जिसे देख हैरानी हो रही है। ये सब पीएम मोदी की सोच और नेतृत्व है। सीएम योगी की देखरेख में पूरा काम हो रहा है। भगवान राम की कृपा से हमें पार्टी का नाम (शिवसेना) और धनुष बाण मिला है, इसलिए हम सभी मंत्रियों के साथ यहां रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। अयोध्या यात्रा को मैं कभी जिंदगी में भूल नहीं सकूंगा। पहले में नियोजन करने आता था, आज कार्यकर्ताओं ने यात्रा का नियोजन किया है। राम मंदिर और अयोध्या भाजपा और शिवसेना के लिए सियासत का विषय नहीं है, बल्कि हमारी आस्था का विषय है।
कुछ लोगों को हिंदुत्व से एलर्जी हैं - CM Shinde
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, अयोध्या का विकास बहुत तेज गति से हो रहा है। लाखों करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी के साथ मंदिर मिलने वाला है। वहीं सीएम शिंदे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कुछ लोग हैं, जिन्हें तकलीफ भी होती है, जो जानबूझकर ऐसा करते हैं, उन्हें हिंदुत्व की एलर्जी होती है। देश आजाद होने के बाद से कुछ लोग हिंदुत्व को लेकर गलतफहमी फैला रहे थे, आज भी कर रहे हैं।
हिंदुत्व घर-घर पहुँच गया तो इनकी दुकानें बंद हो जाएंगी
सीएम शिंदे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कांग्रेस पर निशाना दागते हुए कहा कि, हमारा हिंदुत्व सबको साथ में लेकर चलने वाला है। कई लोगों को लगता है कि हिंदुत्व यदि हर घर में पहुंच गया, तो उनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो जाएंगी. सीएम शिंदे ने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, यह नारा बाला साहब ठाकरे ने दिया है।
ये भी पढ़ें - AAP ने शुरू किया डिग्री दिखाओ अभियान, आतिशी बोलीं- BJP नेता दिखाएं अपनी डिग्री
Comments (0)