अगरतला: भाजपा नेता अमित शाह आज त्रिपुरा (Amit shah In Tripura) के उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली की। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर की गई रैली में अमित शाह ने विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा के काम का असर दिखने लगा है, इसलिए वामपंथी और कांग्रेस डरे नजर आ रहे हैं।
उनाकोटी के चांदीपुर में चुनावी रैली में अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वाम और कांग्रेस का गठबंधन कर लिया है। वामपंथियों ने ये स्वीकार कर लिया है की भाजपा से अकेले नहीं लड़ा जा सकता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्यूनिस्टों ने सैकड़ों कांग्रेसियों को मार दिया, आज उन्हीं के साथ झुलु-झुलु कर रहे हैं। चुनावी रैली से पहले आज अमित शाह ने सुंदरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
अमित शाह (Amit shah In Tripura) ने आगे कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को ठगने वाला लेफ्ट अब लोगों को ठगने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है। बता दें कि कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले कहा था कि यदि कांग्रेस और गठबंधन की सरकार बनती है तो यहां वरिष्ठ आदिवासी नेता को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
त्रिपुरा में अमित शाह का दूसरा चुनावी दौरा
बता दें कि अमित शाह कि यह त्रिपुरा में एक सप्ताह में दूसरा चनावी रैली है। इससे पहले 6 फरवरी को उन्होंने त्रिपुरा के खोवाई जिले और संतिरबाजार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और मोर्था पार्टी तिनों मिले हुए हैं।
16 फरवरी से है विधानसभा चुनाव
त्रिपुरा में कुल 60 सिट हैं। जिसपर 16 फरवरी को चुनाव होना है। जबकि मेघालय और नागालैंड के भी 60-60 सिटों के लिए 27 फरवरी को मतदान किया जाएगा। तिनों राज्यों में चुनाव के नतीजों का एलान 2 मार्च को किया जाएगा।
Read More- Aero India 2023: बेंगलुरु में 13 फरवरी से शुरू होगा सबसे बड़ा एयर शो, बनाई गई अनूठी योजना
Comments (0)