चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आ रहा है। चुनाव की घोषणा के बाद से जारी तबादलों की कड़ी में अब प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। रविवार को आयोग ने राज्यभर के 83 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO/ARO) का ट्रांसफर कर दिया।
IAS-IPS के बाद अब BDO-ERO पर कार्रवाई
इससे पहले आयोग राज्य की मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 80 से अधिक IAS और IPS अधिकारियों का तबादला कर चुका है। अब यह कार्रवाई जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंच गई है, जिससे साफ है कि आयोग चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चाहता।
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
ताजा आदेश में सबसे ज्यादा तबादले पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिले में हुए हैं। पूर्व मेदिनीपुर में 14 और दक्षिण 24 परगना में 11 अधिकारियों को बदला गया है। इसके अलावा नदिया, उत्तर 24 परगना, मालदा और बीरभूम समेत कई जिलों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।
पहले भी जारी रहा तबादलों का सिलसिला
गौरतलब है कि इससे पहले भी आयोग ने कई रिटर्निंग ऑफिसरों को हटाया था, जिनकी नियुक्ति कुछ ही दिन पहले हुई थी। लगातार हो रहे इन तबादलों से यह संकेत मिल रहा है कि आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना चाहता है।
चुनाव से पहले सख्त निगरानी
चुनाव से ठीक पहले इस तरह के बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव को अहम माना जा रहा है। आयोग की नजर खासतौर पर संवेदनशील क्षेत्रों पर है, जहां निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों में बदलाव किया जा रहा है।