साउथ सिनेमा के सुपर स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार की सुबह जेल से रिहा हो चुके हैं। उन्हें 13 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था। अल्लू को बाद में हाई कोर्ट से बेल मिल गई। उनके जेल से निकलने का वीडियो सामने आया है। वहीं इस मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सीएम रेवंत रेड्डी से जो सवाल किया गया उसके जवाब में कहा कि, हैदराबाद पुलिस ने क्रिमिनल रैपिड केस बुक किया। इसमें उन्होंने थिएटर वाले के अलावा मैनेजमेंट करने वालों को गिरफ्तार किया।
Comments (0)