नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक व्यक्ति ने फायरिंग की, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों के अनुसार फारूक अब्दुल्ला जम्मू में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे।
आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और हमले के कारणों की जांच की जा रही है। पूछताछ में कमल ने पुलिस को बताया कि “मैं पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यही मेरा मकसद था।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर कई वर्षों से लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल कर रहा था। फारूक अब्दुल्ला, सुरिंदर चौधरी और अन्य बड़े नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। हमलावर सुरजीत सिंह का कज़िन है और व्यवसायी होने के साथ पुराने शहर में कुछ दुकानें चलाता है।
फारूक अब्दुल्ला 3 बार CM रह चुके हैं
डॉं फारूक जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष हैं। वे तीन बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पिता शेख अब्दुल्ला भी मुख्यमंत्री थे। फारूक के बेटे उमर अब्दुल्ला अभी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
फारूक ने मेडिकल की पढ़ाई की और कुछ समय तक डॉक्टर के रूप में काम किया, लेकिन बाद में वे राजनीति में आ गए और अपने पिता की पार्टी से जुड़कर सक्रिय राजनीति करने लगे।
सीएम के रूप में फारूक का पहला कार्यकाल 1982 से 1984 तक रहा। 1986 से 1990 तक वे दूसरी बार और 1996 से 2002 तक तीसरी बार मुख्यमंत्री रहे। वे लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। अब्दुल्ला 2009 से 2014 तक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं।
Comments (0)