New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान ने अपने नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार किया है। आगे उन्होंने कहा कि वहां अब किसी गैंगस्टर या बदमाश को कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं।
पंजाब की जनता से मिलकर हुआ सुधार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब में जब हमने सरकार संभाली थी तो कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल था। पहले यहां गैंगस्टरों और बदमाशों को खुले तौर पे राजनैतिक संरक्षण मिलता था। पंजाब की जनता के साथ मिलकर आज हमने यहां कानून व्यवस्था में काफी सुधार किया है। अब यहां किसा भी बदमाश को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिल रहा है।
पंजाब में क्राइम रेट में आई काफी कमी
अरविंद केजरीवाल ने एक मीडिया रिपोर्ट के इमेज को ट्वीट में टैग किया है। इसमें दावा किया गया है कि पंजाब में साल 2021 और 2022 की अपराधों की तुलना में क्राइम रेट में काफी कमी आई है। आपराधिक मामले टाइम से पहले निपटाए गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यहां 138 अपराधी गिरोह ध्वस्त की गई हैं। इस रिपोर्ट को टैग करते हुए अरविंद केजरी वाल ने कहा कि यहां लगातार कानून व्यवस्था में सुधार आ रही है। यहां अपराधियों पर जल्द से जल्द कारवाई की जा रही है।
Comments (0)