केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने शीतकालीन सत्र से पहले 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की है। बता दें कि 24 नवंबर की सुबह 11 बजे यह बैठक बुलाई गई है। बता दें कि संसद की शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। वहीं सत्र का आयोजन 20 दिसंबर तक किया जाएगा। संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने यह बैठक 24 नवंबर को बुलाई है।
Comments (0)