सरकार ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।
वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने भी जानकारी दी कि देश में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है और सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता (100%) के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि देश में LPG उत्पादन में 40% की वृद्धि हुई है।
इधर, केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया के हालात पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों की एक कमेटी का गठन किया है। पीएम मोदी भी आज शाम पश्चिम एशिया के हालात पर सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे।