पीएम मोदी ने पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, LDF, UDF ने दशकों तक मिल बांटकर केरलम को लूटा, इनके बीच एक समझौता रहा है कि कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे, अपनी जेब भरेंगे, फिर कुछ साल बाद UDF वाले लूटेंगे। इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझ गया है।
कम्यूनिस्ट-कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया
आगे बोलते हुए पीएम ने कहा कि, इन दिनों कम्यूनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है, कम्यूनिस्ट वाले कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की B टीम है, कांग्रेस कहती है कि कम्यूनिस्ट भाजपा की B टीम है। इन लोगों ने मान लिया है कि इस बार अगर एक टीम कोई है तो वह सिर्फ भाजपा ही है।
दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, केरलम में LDF-UDF दोनों ही भाजपा पर निशाना साध रही है, दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा से डरी हैं। इन्हें भाजपा का डर इसलिए है क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा। आगे कहा कि, दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए हैं लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती। ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देते हैं। भाजपा आई तो इनकी जांच कराएगी इसलिए ये डर रहे हैं।
LDF-UDF बीजेपी से डर रही
पीएम मोदी ने कहा कि, केरलम में LDF-UDF दोनों ही भाजपा पर निशाना साध रही है, दोनों की पार्टियां बीजेपी से डरी हैं । इन्हें भाजपा का डर इसलिए है क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा। दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े घोटाले किए हैं लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक-दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती। ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देते हैं। भाजपा आई तो इनकी जांच कराएगी इसलिए ये डर रहे हैं।
NDA सरकार यहां का तेज विकास करेगी
उन्होंने आगे कहा कि, दशकों से केरलम स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर LDF तो दूसरी ओर UDF, एक ओर कम्यूनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस। एक भ्रष्ट तो दूसरा महा भ्रष्ट, एक संप्रदायी, दो दूसरा महा संप्रदायी। LDF, UDF की सारी नीतियां सिर्फ वोटबैंक राजनीति के लिए ही होती है, इन्हें केरलम के विकास की कोई चिंता नहीं है। यहां बनने वाली भाजपा, NDA सरकार यहां का तेज विकास करेगी, विकसित केरलम बनाएगी, यह मोदी की गारंटी है।