आज पीएम मोदी केरल दौरे पर है। राज्य में चुनावी सरगर्मी के बीच पीएम मोदी ने भी प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। पीएम मोदी ने पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित कर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। बता दें कि, इस दौरान पीएम केरल की पारंपरिक मुंडू (धोती) पहने नज़र आए।
इस बदलाव के पीछे करेलम की जनता का आशीर्वाद है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बदलाव के पीछे करेलम की जनता का आशीर्वाद है, इसके पीछे केरलम भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने यहां राजनीतिक हिंसा के कारण अपना जीवन खोया है, मैं आज उन सभी कार्यकर्ताओं को इस मंच से श्रद्धांजलि देता हूं।
अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- BJD, NDA
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार केरलम में एक अलग ही माहौल है, केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, भाजपा के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आपका समर्थन बता रहा है कि केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- BJD, NDA
NDA सरकार यहां का तेज विकास करेगी
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, दशकों से केरलम स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर LDF तो दूसरी ओर UDF, एक ओर कम्यूनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस। एक भ्रष्ट तो दूसरा महा भ्रष्ट, एक संप्रदायी, दो दूसरा महा संप्रदायी। LDF, UDF की सारी नीतियां सिर्फ वोटबैंक राजनीति के लिए ही होती है, इन्हें केरलम के विकास की कोई चिंता नहीं है। यहां बनने वाली भाजपा, NDA सरकार यहां का तेज विकास करेगी, विकसित केरलम बनाएगी, यह मोदी की गारंटी है।