बजट सत्र के दूसरे चरण के 12वें दिन सोमवार को लोकसभा में नक्सलवाद के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होगी। इस बहस की शुरुआत श्रीकांत शिंदे करेंगे, जिसमें सरकार के प्रयासों और रणनीति पर विचार होगा।
2026 तक नक्सलमुक्त भारत का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। इसी दिशा में केंद्र लगातार कदम उठा रहा है।
बजट सत्र समय से पहले हो सकता है समाप्त
सूत्रों के मुताबिक मौजूदा बजट सत्र को 2 अप्रैल से पहले ही स्थगित किया जा सकता है। संभावना है कि इसे छोटा कर चुनावों के बाद दोबारा शुरू किया जाए।
महिला आरक्षण पर फिलहाल ठहराव
सरकार अभी महिला आरक्षण कानून में बदलाव के लिए कोई नया संविधान संशोधन बिल लाने की योजना में नहीं है। लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और 273 सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगा।
जयशंकर का पाकिस्तान पर सख्त रुख
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में स्पष्ट कहा कि भारत किसी भी देश के लिए मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभाता। यह बयान उन्होंने कांग्रेस नेता तारिक अनवर की टिप्पणी के जवाब में दिया, जिसमें पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे।