लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आई थी।आपको बता दें कि, यह बिल पारित हो जाने के बावजूद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू नहीं हो सका है। अब मोदी सरकार जल्द से जल्द महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने, यह कानून लागू करने की तैयारी में है।
लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी
आपको बता दें कि, महिलाओं को आरक्षण देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार अब संसद में संशोधन विधेयक लाएगी। दरअसल, इस बिल में लोकसभा सीटों के परिसीमन और सीटें बढ़ाने के लिए 2011 की जनगणना को ही आधार मानने का प्रावधान किया जाएगा। यह संशोधन विधेयक पारित होने के बाद नए परिसीमन में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी, 816 सदस्यों वाली लोकसभा में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
2029 तक महिला आरक्षण लागू किया जा सके
गौरतलब है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ था, उसमें यह प्रावधान था कि, यह नई जनगणना और परिसीमन के बाद लागू होगा। अब सूत्रों के अनिसार, केंद्र की मोदी सरकार इस हफ्ते नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम बिल में संशोधन लेकर आएगी। यह संशोधन इसलिए लाया जा रहा है, जिससे 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिला आरक्षण लागू किया जा सके।