मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार अब एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा अंतर
मंत्रालय ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का समय 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर की अगली बुकिंग करने के लिए 24 दिन का अंतर रखना होगा।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
दो दिन पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी।
यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। आईओसी की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में गैर-सब्सिडी एलपीजी की कीमत 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है।
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत देते हुए सरकार ने बताया कि योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को साल में 12 सिलेंडरों पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलती रहेगी।
वहीं होटल और रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
Comments (0)