मंगलवार को संसद में विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस संकल्प का उद्देश्य सदन की मर्यादा को बनाए रखना बताया गया। इस पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने सदन में अपनी बात रखी।
इस प्रस्ताव के समर्थन में 50 से अधिक सदस्य खड़े हुए
इस पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस के कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने सदन में अपनी बात को रखते हुए कहा कि, हम अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने में कोई खुशी नहीं महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह कदम सदन की गरिमा बचाने के लिए उठाया गया है। इस प्रस्ताव के समर्थन में 50 से अधिक सदस्य खड़े हुए, जिसके बाद पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने प्रस्ताव पेश करने की अनुमति दी।
भविष्य में संसदीय रिकॉर्ड पर रिसर्च की जाएगी
सदन में बहस के दौरान कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि, भविष्य में संसदीय रिकॉर्ड पर रिसर्च की जाएगी, तो आंकड़े दिखाएंगे कि पूर्व संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को सबसे अधिक टोका। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं सहमत हूं कि किरेन रिजिजू जी ने संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर सबसे ज़्यादा टोका है, लेकिन हमने इतना गैर-जिम्मेदार विपक्ष भी कभी नहीं देखा।
हमने इतना गैर जिम्मेदार विपक्ष भी कभी नहीं देखा
भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी के नेता गौरव गोगोई को सदन में टोका और कहा कि, वह भी विधानसभा में पार्लियामेंट अफेयर्स मंत्री रह चुके हैं। आपको बता दें कि, इस घटनाक्रम ने संसद में विपक्ष और सरकार के बीच गर्मजोशी भरी बहस को उजागर किया और सदन की कार्यवाही में गंभीर राजनीतिक नजदीकियों को सामने लाया। शाह ने कहा कि, हमने इतना गैर जिम्मेदार विपक्ष भी कभी नहीं देखा