लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला गुरुवार को सदन में लौट आए हैं। आपको बता दें कि, बुधवार को बिरला के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया था। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिलने के बाद से स्पीकर ओम बिरला लोकसभा में नहीं आ रहे थे।
लोकसभा में लौट स्पीकर ओम बिरला
वहीं अब अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला लौट आए हैं। ओम बिरला ने गुरुवार को लोकसभा को संबोधित किया और सदस्यों के सामने फैक्ट्स के साथ अपने ऊपर लग रहे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में तीसरी बार लोकसभा ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, मैंने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सदन में प्रत्येक सदस्य नियमों और प्रक्रियाओं के भीतर मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करे।
सदन में उसकी आवाज दबाई गई
लोकसभा को संबोधित करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि, लोकसभा ने मुझे हटाने के प्रस्ताव पर 12 घंटे तक चर्चा की, जहां विपक्ष ने निष्पक्षता पर चिंता जताई। विपक्ष ने ये भी कहा कि सदन में उसकी आवाज दबाई गई। ये सदन 140 करोड़ भारतीय लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है।
मैंने हमेशा उन लोगों को भी प्रोत्साहित किया है
अपने इस संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि, मैंने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि सदन में हर सदस्य को नियमों और प्रक्रियाओं के तहत अपनी बात व्यक्त करने का मौका मिले। लोकसभा को संबोधित करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि, मैंने हमेशा उन लोगों को भी प्रोत्साहित किया है जो सदन की कार्यवाही में भाग लेने से झिझकते हैं।
Comments (0)