प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे के दौरान केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ रुपये और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
केरल में कार्यक्रम
पीएम मोदी केरल पहुंचने पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे एक अन्य कार्यक्रम में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स जनता को सौंपे जाएंगे। ये परियोजनाएं ऊर्जा, हाईवे, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, रेलवे और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हैं।दोपहर लगभग 2:15 बजे पीएम मोदी एर्नाकुलम में आयोजित NDA रैली को संबोधित करेंगे।
तमिलनाडु में कार्यक्रम
इसके बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे। शाम लगभग 5:45 बजे तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।इन दोनों राज्यों के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न सेक्टरों में बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनता को अपने विकास कार्यों से परिचित कराएंगे।
Comments (0)