प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी की बुधवार को केरल के पलक्कड़ और तमिलनाडु के पोलाची के बीच एक नई ट्रेन सर्विस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरा कोच्चि आना हमेशा बहुत शानदार अनुभव होता है।
मैं केरलम की जनता को बधाई देता हूं
उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, आज इस वाइब्रेंट कोस्टल सिटी से मुझे केरलम के विकास को और गति देने का अवसर मिला है। थोड़ी देर पहले केरलम के विकास से जुड़े 11,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। पीएम ने कहा - मैं केरलम की जनता को इन योजनाओं के लिए बधाई देता हूं।
हर साल करीब 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होगा
पीएम मोदी ने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है। आज कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन इकाई के शिलान्यास के पीछे भी यही लक्ष्य है। इस यूनिट से हर साल करीब 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होगा। आने वाले समय में ये प्लांट पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइस जैसे अनेक सेक्टर को सपोर्ट करेगा।
भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है। एआई और सेमिकंडक्टर सेक्टर में भी देश तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे कामों के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है। भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप देशों में से एक बन चुका है।
Comments (0)