प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा कि, उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने कुछ ही हफ्ते पहले न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच डाला। पीएम ने आगे कहा कि, वे एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
यह महीना उत्साह भरा रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा कि, देशभर के खेल प्रेमियों के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है। जब भारत ने T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई। अपनी टीम की इस शानदार सफलता पर हम सभी को बहुत गर्व है।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती
पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, सबसे खुशी की बात है कि करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया।
भारत दुनिया का सबसे युवा देश है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में आगे कहा कि, भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। इस दौरान पीएम ने आगे कहा कि, राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि 'MY भारत' संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।