प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने पीएम किसान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की. इसी के साथ देशभर के करोड़ों किसानों को इंतजार भी खत्म हो गया. पीएम मोदी असम के गुवाहाटी से किसान निधि की किस्त जारी की
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा एनडीए सरकार के लिए किसान हित से बड़ा कुछ भी नहीं है. जब किसानों को पैसे देने की बात आती थी, तो कांग्रेस वालों की सांस अटक जाती थी. 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी. कांग्रेस सरकार के 10 साल में किसानों को एमएसपी के रूप में साढ़े छह लाख करोड़ रुपये मिले थे.जबकि हमारी सरकार के 10 साल में किसानों को एमएसपी के रूप में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं.
लाभार्थियों की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
अब आपको अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर GET REPORT पर क्लिक करना है।
GET REPORT पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरी लिस्ट आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम उपस्थित है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये आ जाएंगे।
Comments (0)