संसद में आज कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर हंगामा मच गया। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत डोकलाम विवाद को लेकर भारतीय सेना के पूर्व चीफ जनरल बिपिन रावत को कोट करते हुए की। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और राहुल गांधी द्वारा उद्धृत किताब की ऑथेंटिसिटी पर सवाल उठाए। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह किताब प्रकाशित नहीं हुई है।
सदन में दो बार स्थगित हुई कार्यवाही
किताब को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी गर्म हो गई कि संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। तीन बजे दोबारा सत्र शुरू हुआ, लेकिन राहुल गांधी ने फिर से वही किताब खोल दी। इससे एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया और चार बजे तक सदन को फिर से स्थगित करना पड़ा।
किरेन रिजिजू का करारा बयान
इस मामले पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, आप ( राहुल गांधी ) किसी बड़े परिवार में पैदा हुए, तो क्या आप सदन से ऊपर हो गए, आप नियम से ऊपर हो गए? बीजेपी नेता रिजिजू का यह बयान राहुल गांधी के रवैये और नियमों की अवहेलना पर आक्रोश व्यक्त करने वाला माना जा रहा है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया और सियासी निहितार्थ
संसद में हुए इस हंगामे ने सियासी गलियारों में भी चर्चा बढ़ा दी है। विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे विवाद से संसद की कार्यवाही प्रभावित होती है और नियमों के पालन की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं।
Comments (0)