लोकसभा में वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि, हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पर इस संघर्ष के असर को देखते हुए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऊर्जा बाजार की उपलब्धता, लागत और जोखिम को ध्यान में रखा जाए। हमारे लिए इंडियन कंज्यूमर का हित हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।
लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है
आपको बता दें कि, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज यानी की सोमवार को लोकसभा में वेस्ट एशिया से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया का भी ब्यौरा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कल तक लगभग 67,000 नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर सुरक्षित लौट चुके हैं। वेस्ट एशिया से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा
इस दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और प्लेकार्ड के बीच विदेश मंत्री डॉ. इस जयशंकर ने संकट की गंभीरता और सरकार की तैयारियों पर जोर देते हुए सदन को सूचित किया कि भारत अपने नागरिकों और ऊर्जा सुरक्षा दोनों को प्राथमिकता दे रहा है।
Comments (0)