भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि, आज पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार विपक्ष खासकर कांग्रेस सदन की मर्यादा की धज्जियां उड़ा रही है। विपक्ष के साथ चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आज की तारीख तय की गई। लेकिन आज आप देख रहे हैं कि एक दूसरे प्रस्ताव के साथ कांग्रेस आ गई है। एक परिवार का कांग्रेस में माफिया राज चल रहा है जिसमें वे सदन को भी घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
हमारी पार्टी का विश्वास हमारे लोकसभा अध्यक्ष में है
वहीं भाजपा सांसद अरुण गोविल ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हमारा विश्वास, हमारी पार्टी का विश्वास हमारे लोकसभा अध्यक्ष में है। उन्हें (विपक्ष) जो बोलना हो, बोलते रहें। वहीं भारतीय टीम द्वारा ICC T20 पुरुष विश्व कप 2026 जीतने पर गोविल ने कहा कि, बहुत खुशी की बात है। मैच देखकर बहुत मजा आया। सभी को बहुत बधाई।
हमारा विदेश मंत्रालय क्या कह रहा है?
इसके अलावा समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव तो आ रहा है, लेकिन इससे भी ज़्यादा ज़रूरी यह है कि ईरान और अमेरिका के बीच जो जंग छिड़ी है, और भारत कहां खड़ा है, हमारी नीति क्या कहती है, हमारा विदेश मंत्रालय क्या कह रहा है, और जिस तरह से वह अभी भी अमेरिका के दबाव में काम कर रहा है, ऐसे कई ज़रूरी मुद्दे इस सेशन में उठेंगे।
Comments (0)