स्विगी ने प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 17.58 रुपए (GST सहित) कर दी है, जो पहले 14.99 रुपए थी। यानी फीस में करीब 17% (2.59 रुपए) का इजाफा हुआ है।
क्यों बढ़ाई गई फीस?
कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी प्लेटफॉर्म के संचालन और रखरखाव लागत को पूरा करने के लिए की गई है।
जोमैटो ने भी बढ़ाई थी फीस
Zomato ने भी पहले प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने करीब 19.2% (2.40 रुपए) का इजाफा कर फीस 14.90 रुपए (GST से पहले) कर दी थी, जो अब टैक्स सहित 17.58 रुपए तक पहुंचती है।
बढ़ती लागत का असर
यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में LPG की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे रेस्टोरेंट्स की लागत भी बढ़ी है और इसका असर ग्राहकों पर पड़ रहा है।
शेयर में हल्की तेजी, लेकिन लंबी गिरावट
स्विगी के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली और यह 2.55% बढ़कर 279.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
- एक हफ्ते में: 5% से ज्यादा गिरावट
- एक महीने में: 10% से ज्यादा गिरावट
- 6 महीनों में: 36% से ज्यादा गिरावट