ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस जानकारी को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर साझा किया।
दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और खास तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया।वहीं, खबर है कि ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। खामेनेई ने युद्ध को ईरान की शर्तों के अनुसार जल्द खत्म करने पर सहमति जताई है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ को गुप्त रूप से बताया कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने वार्ता की अनुमति दे दी है।