OYO में अविवाहित कपल बैन, सिर्फ शादीशुदा जोड़े को मिलेगी एंट्री, चेक-इन पॉलिसी में बदलाव
अगर यूपी के शहर मेरठ में OYO की यह नई पॉलिसी सफल होती है, तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 05 जनवरी 2025
7551
0
...
प्रेमी जोड़ों का सबसे पसंदीदा स्थान OYO होटल है जिसमें अधिकतर कपल समय बिताने जाते हैं। ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO भारत में काफी लोकप्रिय है। बड़ों शहरों में इसकी डिमांड काफी है लेकिन अब OYO ने अपने कुछ नियमों में बड़ा बदलाव किया है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह खबर बहुत काम की है साथ ही नए नियमों का सबसे ज्यादा असर अविवाहित जोड़ों पर पड़ने वाला है।

OYO की चेक-इन पॉलिसी में बदलाव

ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपनी चेक-इन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट के अनुसार ,OYO ने हाल ही में अपने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है, जिसकी शुरुआत मेरठ से होगी और यह इस साल से लागू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अविवाहित जोड़ों को अब चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी।

क्या है OYO की नई पॉलिसी ?

OYO की नई पॉलिसी के तहत, अब सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपना वैध पहचान पत्र और रिश्ते का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। चाहे बुकिंग ऑनलाइन हो या सीधे होटल में। नई पॉलिसी के अनुसार, जोड़ों से यह अनिवार्य दस्तावेज मांगे जाएंगे। इसके साथ ही OYO ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि, वे स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला?

वहीं OYO के अधिकारियों ने बताया है कि, उन्हें स्थानीय समाज और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से शिकायतें मिली थीं, OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने कहा कि, हम समाज और कानून की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए जिम्मेदार और सुरक्षित आतिथ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, इस पॉलिसी का प्रभाव समय-समय पर समीक्षा कर देखा जाएगा।

OYO की नई पॉलिसी का प्रभाव

OYO का मानना है कि, यह कदम परिवारों, व्यवसायियों, धार्मिक यात्रियों और छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करेगा। इसके साथ ही कंपनी चाहती है कि, ग्राहक लंबे समय तक ठहरने और बार-बार बुकिंग के लिए OYO पर भरोसा करें।

OYO की नई पॉलिसी को अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है !

अगर यूपी के शहर मेरठ में OYO की यह नई पॉलिसी सफल होती है, तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। इसके साथ ही, OYO ने अन्य सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिनमें शामिल हैं।

1. पुलिस और होटल पार्टनर्स के साथ सुरक्षित आतिथ्य पर सेमिनार।

2. अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले होटलों को ब्लैकलिस्ट करना।

3. बिना अनुमति OYO का नाम इस्तेमाल कर रहे होटलों पर कार्रवाई।

OYO पर क्या कहना है समाज का ?

OYO के इस फैसले ने समाज में नई चर्चा को जन्म दिया है। कुछ लोग इसे सकारात्मक कदम मानते हैं, जो संस्कृति और समाज के लिए लाभकारी होगा। वहीं, कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप बता रहे हैं। अब देखना होगा कि, यह OYO पॉलिसी अन्य शहरों में लागू होगी या नहीं और क्या OYO इससे ग्राहक भरोसे को बनाए रख पाएगा।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
क्या पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल मुनीर को US मिलिट्री परेड के लिए मिला न्योता?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था. व्हाइट हाउस ने इन दावों का खंडन किया है.
40 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
बाबा नीम करोली की तप स्थली में आज मनाया जा रहा हैं कैंची धाम स्थापना दिवस
विश्व विख्यात बाबा नीम करोली महाराज द्वारा नैनीताल जिले के भवाली में कैंची धाम मंदिर की स्थापना कराई गई थी. इस मंदिर का स्थापना दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है, इस साल 61 वें स्थापना दिवस को लेकर मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की गई हैं. जिससे स्थापना दिवस के अवसर पर देश और विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुगमता हो सकें.
42 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चीन जा रहे राजनाथ सिंह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी वहां मौजूद रहेंगे। आखिर राजनाथ सिंह का ये दौरा क्यों अहम है।
46 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भीषण गर्मी से उत्तर भारत को आज से राहत मिलने की उम्मीद: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भीषण गर्मी से उत्तर भारत में शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के बदलाव के कारण कई राज्यों में ठंडक, बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत सकती है।
44 views • 2025-06-14
Ramakant Shukla
NEET UG 2025 रिजल्ट जारी,राजस्थान के महेश की पहली, MP के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नीट यूजी 2025 परीक्षा में 99.9999547 परसेंटाइल लाकर राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी में पहली रैंक हासिल की है और पूरे देश में टॉप किया है. इसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 99.999095 के साथ 2nd रैंक हासिल की है. महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ NEET UG 2025 में AIR 3 हासिल की है.
46 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
इजरायल-ईरान की लड़ाई से भारत को कितना नुकसान? जानें कच्चे तेल और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर शायद नहीं होगा। एक बड़े सरकारी अधिकारी ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर यह लड़ाई और ज्यादा बढ़ती है, तभी भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। सरकार इस स्थिति पर पूरी नजर रख रही है।
66 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
मैं तो परिवर्तन करने के लिए राजनीति में आया था कोई धंधा करने नहीं - नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि, पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए। मैंने अपना ज़मीर और किरदार गिरने नहीं दिया।
73 views • 2025-06-14
Richa Gupta
अहमदाबाद विमान हादसा : LIC और बजाज आलियांज ने पीड़ित परिवारों के लिए शुरू की विशेष सेवा
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुखद दुर्घटना के बाद बीमा कंपनियों ने त्वरित सहायता के लिए कदम उठाए हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत योजनाएं शुरू की हैं।
74 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
बिहार में 60% से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं - प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि, हम पिछले दो सालों से कह रहे हैं कि माहौल बदल रहा है। इस बार बिहार में इतिहास लिखा जाएगा। पिछले दो सालों से हम गांव-गांव घूमकर कह रहे हैं कि बिहार में 60% से ज़्यादा लोग बदलाव चाहते हैं।
23 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
चिराग पासवान का बिहार चुनाव लड़ने की बात करना सिर्फ एक दांव
जब चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने ये कहा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ सकते हैं तो बिहार की सियासत में खलबली मच गई।
75 views • 2025-06-14
...