Ladli Behna Yojana: 5 मार्च से भरे जांएगे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 03 मार्च 2023
6059
0
...

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojna) के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे जमीन पर क्रियान्वित करने के लिए सभी को जुटना है।

5 मार्च से भरवाएं जाएंगे प्रपत्र

मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में योजना के लांच की तैयारियों संबंधी वीडियो कांफ्रेसिंग से महिला-बाल विकास विभाग, समस्त कमिश्नर, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिका निगम एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रपत्र भरवाने के लिए अमले को प्रशिक्षित कर इस कार्य में दक्ष बनाया जाए।

कई जिलों से बहने होगी शामिल

भोपाल में पांच मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना लांच की जाएगी। कार्यक्रम में भोपाल के अलावा निकटवर्ती जिलों की बहनें भी शामिल होंगी।

शिविरों में एकत्रित होंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम (Ladli Bahna Yojna) में स्वयं एक बहन का प्रपत्र भरवा कर उपस्थित बहनों को योजना की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला-बाल विकास विभाग ने जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत निर्देश भेजे हैं। जिलों में इस माह प्रत्येक वार्ड और ग्राम स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों में बहनें एकत्र होंगी।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

योजना की तैयारियों में कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायतें न आएं। प्रशासनिक अमला मिशन मोड में कार्य करें। कोई भी पात्र बहनें छूटें नहीं। फार्म भरने की प्रक्रिया सरल हो। जनप्रतिनिधि भी सहभागी बनें। उल्लेखनीय है कि योजना से गरीब वर्ग की महिलाएं प्रतिमाह एक हजार रुपए प्राप्त करेंगी। योजना के लिए पात्रता संबंधी जिला स्तर तक पूरा विवरण भेजा गया है।

Read More- पीसीसी चीफ Kamal Nath का सरकार पर निशाना, कहा– ‘अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति देने में सरकार नाकाम’

ये भी पढ़ें
Prince Harry और पत्नी मेघन शाही महल से हुए बेदखल, शादी में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दिया था गिफ्ट
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
76 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
37 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
आषाढ़ सप्तमी पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
45 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
सिर्फ लव ट्राइंगल नहीं, मेघालय पुलिस को हजम नहीं हो रही सोनम की कहानी
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या में मेघालय पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच को गिरफ्तार तो कर लिया। सभी आरोपियों ने गुनाह भी कबूल लिया, लेकिन मेघालय डीजीपी को प्रेम त्रिकोण में राजा की हत्या की बात हजम नहीं हो रही।
79 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
MP के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।
30 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
अतुल्य मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद,वर्ष 2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक सैलानी
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है।
65 views • 17 hours ago
Richa Gupta
दतिया को मिला नया कलेक्टर, स्वप्निल वानखेड़े ने संभाला कार्यभार
मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं।
84 views • 18 hours ago
Richa Gupta
चुनाव खर्च बताने में लापरवाही, निगम चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों पर 2 से 5 साल तक का लगा बैन
राजधानी भोपाल में नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने दो साल से पांच साल तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
76 views • 19 hours ago
Richa Gupta
भष्टाचार में लंबित अधिकारियों को नहीं मिलेगी पोस्टिंग, सख्ती से पालन करने के निर्देश
मध्य प्रदेश पुलिस में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी की ओर कदम बढ़ाते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक और सख्त आदेश जारी किया गया है।
53 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर सहित प्रदेश के 15 शहरों में पहुंचा मानसून, हफ्ते भर में पूरे प्रदेश होगी झमाझम बारिश
अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर, देवास सहित 15 अन्य शहरों में भी मानसून ने दस्तक दे दी। बादल बने रहने और अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम, मंडला एवं जबलपुर में पांच, छिंदवाड़ा में तीन, धार एवं टीकमगढ़ में एक, सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
41 views • 20 hours ago
...