


प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।
इन जिलों तक पहुंचा मानसून
मंगलवार तक मानसून आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, हरदा, उत्तरी खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी पहुंचा। सोमवार को खंडवा, बुरहानपुर प्रदेश में एंट्री हुई थी।
तेज हुई प्री-मानसून की गतिविधिया
सोमवार शाम से ही प्री मानसून गतिविधियां तेज हुई। इसके कारण मौसम में ठंडक महसूस हुई। मंगलवार को सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर को मानसून के प्रवेश के साथ ही बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की कमी दर्ज हुई। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवा चली। आद्रता भी 61 फीसदी दर्ज की गई।