MP Election 2023: एमपी में सीएम फेस को लेकर अरुण यादव के बदले सुर
अरुण यादव का कहना है कि, अब किसी तरीके का कंफ्यूजन नहीं है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ही सीएम फेस है।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 25 अगस्त 2023
8506
0
...
MP Election 2023 - कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के संकेत के बाद अब अरुण यादव के सुर बदले हुए नज़र आ रहे है। आपको यहां पर याद दिला दें कि, कुछ दिनों पहले ही विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के चहरे को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव ने कमलनाथ को नकारते हुए कहा था कि, इसका फैसला हाईकमान करेगा।

सीएम फेस को लेकर अरुण यादव के बदले सुर

वहीं अब कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बताया है। आपको बता दें कि, एमपी में कांग्रेस की तरफ से सीएम फेस को लेकर अरुण यादव ने पहले पार्टी पर फैसला छोड़ा था।

अब किसी तरीके का कंफ्यूजन नहीं है

अब कांग्रेस नेता अरुण यादव का कहना है कि, अब किसी तरीके का कंफ्यूजन नहीं है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ही सीएम फेस है। उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में बदलाव की बयार है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले चेहरे यदि जीतने लाले होंगे तो पार्टी टिकिट देगी। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ही टिकट को लेकर फैसला करेगी।
ये भी पढ़ें
सिनेमाघरों के बाद नए संसद भवन में दिखाई जाएगी Gadar-2, तीन दिनों के लिए रखी गई स्क्रीनिंग
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इंदौर सहित प्रदेश के 15 शहरों में पहुंचा मानसून, हफ्ते भर में पूरे प्रदेश होगी झमाझम बारिश
अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर, देवास सहित 15 अन्य शहरों में भी मानसून ने दस्तक दे दी। बादल बने रहने और अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम, मंडला एवं जबलपुर में पांच, छिंदवाड़ा में तीन, धार एवं टीकमगढ़ में एक, सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
4 views • 17 minutes ago
Richa Gupta
खरगोन जिले में नाव की मदद से बिजली कार्य का मेंटीनेस, ऊर्जा मंत्री ने की कर्मचारियों की प्रशंसा
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खरगोन जिले में 33 केवी लाइन के मेंटीनेस के लिए मंगलवार को नाव की मदद लेना पड़ी। खरगोन जिले में 132 केवी तोरणी अति उच्चदाब ग्रिड से 33 केवी फीडर के माध्यम से अजन गांव, दौड़वा में बिजली वितरण होता है।
15 views • 1 hour ago
Richa Gupta
19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन : सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन का निर्णय लिया गया है।
17 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन
मंगलवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का ऐलान किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ और किसानों के साथ चर्चा के बाद लिया गया।
30 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रमोशन से खाली होंगे 2 लाख पद, सीएम का ऐलान, नए सिरे से होगी भर्ती
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। एमपी की मोहन यादव सरकार बहुत जल्द 2 लाख पदों पर सरकारी भर्ती निकालने वाली है। इस प्रस्ताव को 17 जून बुधवार को हुई कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। दरअसल प्रदेश में नई प्रमोशन पॉलिसी आने के बाद सरकारी विभागों में प्रमोशन से 2 लाख पद खाली हो जाएंगे। इसके लिए सरकार नए सिरे से भर्ती करेगी।
34 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, खाली पदों पर होगी नई भर्ती
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता 9 साल बाद साफ हो गया। 17 जून, मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में यह फैसला लिया गया।
32 views • 18 hours ago
Richa Gupta
इंदौर में वर्ल्ड कप का धमाका, होलकर स्टेडियम में होंगे 5 मुकाबले
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
111 views • 19 hours ago
Richa Gupta
सोनम समेत 5 आरोपियों को लेकर सीन रिक्रिएट करने निकली शिलॉन्ग पुलिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच अब आगे बढ़ चुकी है। शिलॉन्ग पुलिस आज पांचों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल के लिए निकल चुकी है।
76 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
उज्जैन: गोविंदा की पत्नी सुनीता की काल भैरव पूजा पर मचा बवाल
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा 57 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने रविवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वह कई बार भगवान के दर्शन करने के लिए भी जाती रहती हैं। इस बार सुनीता ने 15 जून को अपना 57वां जन्मदिन मनाया और वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं।
151 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में त्रिनेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने त्रिनेत्रधारी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
84 views • 21 hours ago
...