इंदौर में अंडरग्राउण्ड मेट्रो के लिए केन्द्र सरकार ने दी सहमति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने से आज नया इतिहास बन रहा है। भोपाल को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधुनिक और सुरक्षित परिवहन की सौगात दी है। मध्यप्रदेश को पहले इंदौर में यह सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो की सहमति भी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने प्रदान की है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल अभिनंदन के पात्र हैं। इस अवसर पर कुल 5800 करोड़ के 262 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल मेट्रो शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 21 दिसंबर 2025
80
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने से आज नया इतिहास बन रहा है। भोपाल को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधुनिक और सुरक्षित परिवहन की सौगात दी है। मध्यप्रदेश को पहले इंदौर में यह सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो की सहमति भी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने प्रदान की है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल अभिनंदन के पात्र हैं। इस अवसर पर कुल 5800 करोड़ के 262 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल मेट्रो शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


भोपाल महानगरीय क्षेत्र


कार्यक्रम में प्रदेश के प्रथम भोपाल महानगरीय क्षेत्र (मेट्रोपोलिटन एरिया) का मैप (मानचित्र) भी लांच किया गया। भोपाल महानगरीय क्षेत्र में भोपाल जिले सहित राजधानी के पड़ोसी 5 जिलों रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सीहोर और नर्मदापुरम का क्षेत्र शामिल रहेगा। इसमें कुल 12 नगरीय क्षेत्र और 30 तहसीलें शामिल रहेंगी। इस क्षेत्र में लगभग 2524 ग्राम, कुल 12,099 वर्ग किलोमीटर के साथ सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि इसके लिए महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन की पहल की गई है। मंडीदीप सहित गोंविदपुरा औद्योगिक क्षेत्र, भोपाल आई.टी. पार्क, सीहोर जिले का आष्टा एग्रो प्रोसेसिंग और नर्मदापुरम जिले का मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया भी महानगर क्षेत्र में शामिल रहेगा। लगभग 10 लाख नए रोजगार उत्पन्न होंगे। मेट्रो के विस्तार और बेहतर सड़क और रेल सम्पर्क से राज्य और देश के अन्य शहरों तक सुगम पहुंच होगी। पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। भोपाल महानगरीय क्षेत्र का विकास योजनाबद्ध, समन्वित और भविष्य के अनुरूप हो सकेगा। यह परियोजना राज्य को भारत के अग्रणी आर्थिक विकास क्षेत्रों में शामिल करने में सहयोगी होगी। अधोसंरचना को सशक्त कर महानगर क्षेत्र के कस्बों, नगरों के परस्पर सम्पर्क में वृद्धि होगी और आर्थिक प्रगति एवं समग्र विकास की दृष्टि से मेट्रोपोलिटन एरिया का लाभ नागरिकों को मिलेगा। सम्पूर्ण आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर से मनमाड के लिए रेल लाइन की स्वीकृति दी गई थी। भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई। इस मंजूरी से मध्यप्रदेश लाभान्वित होगा। इस कार्य पर 18,500 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसके साथ ही उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड हाईवे और आगरा-ग्वालियर हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजनाएं मध्यप्रदेश को लाभान्वित करेंगी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आवास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में एवं पुराने प्रोजेक्ट में भी भारत सरकार का सहयोग मिल रहा है। आवास योजनाओं में हितग्राही को आवास गृह का स्वामी बनाने के साथ ही किराए पर आवास उपलब्ध करवाने का नवाचार भी किया गया है, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में आज चार राज्यों के नगरीय विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में मध्यप्रदेश को हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही गई है। यह संतोष और आनंद का विषय है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे राष्ट्रों से आगे बढ़ने की स्थिति में है। प्रधानमंत्री मोदी अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने भारत को उन्होंने अनेक वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है, जिससे हमारे मध्य प्रदेश के नगर भी लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मेट्रो ट्रेन संचालन प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई दी।


भोपाल में मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि मध्यप्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छुए। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास की गति डबल हो गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का लाभ मध्यप्रदेश को मिला है। यही समय है जो सही समय भी है। वर्ष 2014 में मेट्रो ट्रेन 4 शहरों तक सीमित थी। अब दो दर्जन से अधिक शहरों में एक हजार किलोमीटर से अधिक का मेट्रो ट्रेक है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश है। भोपाल में 7 किलोमीटर के मेट्रो ट्रेक का शुभारंभ से शहरी विकास को नए आयाम मिले हैं।


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में मेट्रो ट्रेन का संचालन सुखद है। मेट्रो ट्रेन के संचालन से जहां समय बचता है, वहीं पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। यातायात के बड़े और महत्वपूर्ण साधन के रूप में मेट्रो ट्रेन का योगदान है। भारत सरकार द्वारा प्रदूषण से बचाव के लिए ई बसों के चलन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। लगभग 10,000 ई-बसें प्रारंभ होना है, जो बड़े नगरों को प्रदान की जाएगी। केंद्रीय मंत्री खट्टर ने भोपाल में 30 किलोमीटर क्षेत्र की मेट्रो ट्रेन के प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी को बधाई दी। उन्होंने महानगरीय क्षेत्र बनाने की पहल की भी प्रशंसा की। भोपाल के निकटवर्ती जिलों को महानगरीय क्षेत्र में शामिल होकर विकास के नए आयाम प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
डोंगला होगा विज्ञान, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डोंगला को विज्ञान, अनुसंधान और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को नए अवसर मिलेंगे।
89 views • 20 hours ago
Richa Gupta
MP स्टेट साइबर पुलिस की बड़ी एडवाइजरी: डेटा लीक से बचाव के लिए तुरंत पासवर्ड बदलें
मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि देशभर के 68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स के ईमेल और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लग चुके हैं। जानें कैसे सुरक्षित रहें और पासवर्ड बदलकर अपने अकाउंट्स को बचाएं।
112 views • 20 hours ago
Richa Gupta
खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा, खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष हैं और राज्य सरकार ने खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
80 views • 20 hours ago
Richa Gupta
पेंच टाइगर रिज़र्व से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व तक बाघिन का सफल स्थानांतरण, वन्यजीव संरक्षण को मिली मजबूती
पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है।
89 views • 21 hours ago
Richa Gupta
बजट 2024 पर संवाद: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे विषय-विशेषज्ञों से मंथन
बजट पर संवाद कार्यक्रम 22 दिसंबर को सामाजिक न्याय संचालनालय के सभागार में आयोजित होगा, जहां उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विषय-विशेषज्ञों से बजट से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
87 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
आज भस्म आरती में भक्तों ने किए महाकाल के दिव्य दर्शन
आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
73 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
अनूपपुर में स्कूल सुबह 9.30 बजे से,कक्षा 1 से 5 तक अवकाश
अनूपपुर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के अमरकंटक में सुबह ओस की बूंदें जम रही हैं। अनूपपुर में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। ठंड के कारण स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। सुबह की शिफ्ट के समय में बदलाव की मांग लंबे समय से उठ रही थी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मांग को मान लिया।
75 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
भोपाल–इंदौर में शीतलहर का असर, कई संभागों में कोहरे की चादर, दृश्यता 50 मीटर से भी कम
प्रदेश में सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड बनी हुई है। उत्तरी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। कोहरे की चादर में लिपटे शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस उमरिया में दर्ज किया गया।
76 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
नगरीय नवाचार, विरासत और मेट्रो विस्तार से मध्यप्रदेश बनेगा शहरी विकास का मॉडल - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल में शनिवार को उत्तर मध्य राज्यों के नगरीय विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के समापन सत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया।
70 views • 2025-12-21
Ramakant Shukla
इंदौर में अंडरग्राउण्ड मेट्रो के लिए केन्द्र सरकार ने दी सहमति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने से आज नया इतिहास बन रहा है। भोपाल को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधुनिक और सुरक्षित परिवहन की सौगात दी है। मध्यप्रदेश को पहले इंदौर में यह सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो की सहमति भी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने प्रदान की है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल अभिनंदन के पात्र हैं। इस अवसर पर कुल 5800 करोड़ के 262 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल मेट्रो शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
80 views • 2025-12-21
...