कर्मचारियों-पेंशनरों के DA में जल्द हो सकती है 3% की वृद्धि, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन ?
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। रक्षाबंधन के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को अगले महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। खबर है कि AICPI इंडेक्स के आंकड़े आने के बाद केन्द्र की मोदी सरकार जल्द केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 3% की वृद्धि का ऐलान कर सकती है। नई दरें जुलाई से लागू होंगी क्योंकि पिछला डीए जनवरी से जून 2023 तक के लिए लागू किया गया था, अब अगले छमाही के लिए लागू किया जाना है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 14 अगस्त 2023
6319
0
...
कर्मचारियों-पेंशनरों के DA में जल्द हो सकती है 3% की वृद्धि, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन ? केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। रक्षाबंधन के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों पेंशनरों को अगले महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है। खबर है कि AICPI इंडेक्स के आंकड़े आने के बाद केन्द्र की मोदी सरकार जल्द केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 3% की वृद्धि का ऐलान कर सकती है। नई दरें जुलाई से लागू होंगी क्योंकि पिछला डीए जनवरी से जून 2023 तक के लिए लागू किया गया था, अब अगले छमाही के लिए लागू किया जाना है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

जल्द कैबिनेट में आ सकता है 3% डीए वृद्धि का प्रस्ताव

दरअसल, साल में 2 बार केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियों पेंशनरों का डीेए बढ़ाया जाता है, जो कि श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के आंकड़े पर निर्भर करता है। विभाग द्वारा जनवरी से जुलाई तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए गए है, जिससे डीए का स्कोर 45% से पार रहा है, ऐसे में डीए में 3% वृद्धि तय मानी जा रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा और यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे।

45 फीसदी डीए का लाभ मिलना तय

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 42 फीसदी डीए और डीआर का लाभ मिल रहा है, जो 3% वृद्धि के बाद 45% हो जाएगा। यह साल की दूसरी बढ़ोतरी होगी। उम्मीद है कि सितंबर में डीए में 3 फीसदी वृद्धि का ऐलान हो सकता है, चुंकी इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा, ऐसे में 2 महीने का एरियर भी मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो 45 फीसदी डीए के हिसाब से करीब 10 हजार रुपये सैलरी बढ़ जाएगी, वही एचआर में बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में भी बंपर वृद्धि होने के संकेत है। इससे लगभग 47.58 लाख कर्मचारियों और लगभग 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा.

कैसे किया जाता है महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन

श्रम मंत्रालय की ओर से पिछली बार महंगाई भत्ते के फॉर्मूले में आधार वर्ष और मजदूरी दर सूचकांक की नई सीरीज जारी की गई थी। इसके तहत महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन डीए का मौजूदा रेट और बेसिक सैलरी में गुणा के आधार पर महंगाई भत्ते की रकम निकाली जाती है। मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 29 हजार रुपये है और डीए 42 फीसदी है तो आपका डीए फॉर्मूला (42 x 29200) / 100 होगा।इसी तरह पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत को भी कैलकुलेट किया जाता है।
ये भी पढ़ें
CG NEWS : विधायक विकास उपाध्याय ने निकाली तिरंगा साइकिल यात्रा.....
...

National

See all →
Richa Gupta
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से शुरू, दिखेगी भारत की विविधता
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से शुरू होगा। देश की संस्कृति, उद्योग और नवाचार की झलक दिखाएगा यह मेला। जानिए क्या होगा खास।
41 views • 51 minutes ago
Richa Gupta
केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी हमला, कैबिनेट में दो मिनट का मौन
केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी घटना माना। कैबिनेट बैठक में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
43 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
UP समेत इन राज्यों में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, विदर्भ, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
54 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
एअर इंडिया की मुंबई-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई से वाराणसी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
30 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली ब्लास्ट -आतंकियों की एक और कार की तलाश, PM मोदी अस्पताल में घायलों से मिले
दिल्ली धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस कार का नंबर DL10-CK-0458 बताया गया है।
46 views • 17 hours ago
Richa Gupta
DGCA निर्देश: पायलट व एटीसी को जीपीएस गड़बड़ी पर 10 मिनट में रिपोर्ट करना अनिवार्य
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने पायलट, एटीसी व तकनीकी यूनिट्स को कहा है कि जीपीएस/जीएनएसएस में किसी भी गड़बड़ी, जैसे स्पूफिंग या सिग्नल लॉस, के पश्चात 10 मिनट के भीतर रिपोर्ट करें।
72 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
आतंकियों की हिट लिस्ट में था राम मंदिर; उड़ाने के लिए एक्टिव हो गए थे स्लीपर सेल!
दिल्ली धमाके के बाद हाल ही में अलग-अलग जगहों से पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि आतंकियों का निशाना अयोध्या का राम मंदिर और वाराणसी था। इसके लिए उन्होंने एक पूरा मॉड्यूल तैयार कर रखा था।
88 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
बिहार में जीत से पहले जश्न में डूबे NDA और BJP के कार्यकर्ता
बिहार में 14 तारीख को विधानसभा चुनाव के नतीजें आने हैं। इन नतीजों से पहले राजधानी पटना में जश्न का माहौल बनने लगा है। दरअसल एग्जिट पोल के नतीजों में NDA की जीत और बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जताई गई है।
83 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
ब्लास्ट में घायल हुए लोगो से LNJP अस्पताल मिलने पहुचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली स्थित एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री आज भूटान से दिल्ली लौटने के बाद सीधे एयरपोर्ट से अस्पताल पहुंचे।
83 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
रामलला के धाम में ध्वजारोहण की तैयारी
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के समय और आम दर्शनार्थियों के प्रवेश को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
81 views • 20 hours ago
...