देशभर में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, एमपी के 30 जिलों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल मंगूभाई पटेल पचमढ़ी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
देशभर में आज मनाया स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में कैबिनेट मंत्री पहुंचे हैं। बाकी जिलों में कलेक्टर करेंगे मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 15 अगस्त 2023
6687
0
...
देशभर में आज मनाया स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में कैबिनेट मंत्री पहुंचे हैं। बाकी जिलों में कलेक्टर करेंगे मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण। राज्यपाल मंगूभाई पटेल पचमढ़ी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपालपटेल ने आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले क्रांतिकारियों, देशभक्तों और वीर शहीदों को नमन किया है। राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा है कि- "सम्पूर्ण विश्व प्रत्येक क्षेत्र में भारत को आशा एवं संभावनाओं की नजर से देख रहा है। "वसुधैव-कुटुम्बकम् " का उद्घोष सारी दुनिया में हो रहा है। स्वतंत्रता का दिन शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और नए क्षितिज की ओर बढ़ने को प्रेरित करता है।"

सरकार के प्रयासों में योगदान दें

राज्यपाल ने नागरिकों से अपील की है कि "सबका साथ-विश्वास-प्रयास से सबका विकास" के सरकार के प्रयासों में योगदान दें। आजादी का अमृत काल, राष्ट्र-सेवा का कर्त्तव्य काल बन गया है। आइये हम सभी इस अमृतकाल में विकास के प्रकाश को वंचित वर्ग तक पहुँचाने और उनके जीवन को खुशहाल बनाने के प्रयासों में सहभागी बनें।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में फहराएंगे तिरंगा

नव गठित जिला मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम फहराएंगे तिरंगा। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में फहराएंगे तिरंगा। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव सागर में फहराएंगे तिरंगा। तुलसीराम सिलावट इंदौर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर में होंगे जिलास्तरीय कार्यक्रम में शामिल। बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, भूपेन्द्र सिंह जबलपुर में करेंगे ध्वजारोहण। मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास सारंग विदिशा में करेंगे झंडावंदन।
ये भी पढ़ें
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल......
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1500 रुपए,560 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नारी हर रूप में समर्पण का प्रतीक है। इनके कल्याण के लिए हमने जो भी कहा वह करके दिखाया है। बहनों के कल्याण के संकल्प की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का वादा किया था। आज उसे निभाने का सौभाग्य अवसर आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की कुल 30 किश्तों में से 23 किश्तें बहनों को भेजने का शुभ अवसर आया।
24 views • 2 hours ago
Richa Gupta
आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी आराध्या को बधाई
मध्य प्रदेश की खिलाड़ी आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराध्या को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
62 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में पहली बार 1500 रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की 30वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिवनी के पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त के रूप में 1857 करोड़ रुपये भेजे। इस बार लाड़ली बहनों के खाते में पहली बार 1500 रुपये आए हैं। इससे पहले उन्हें 1250 रुपये मिलते थे। सरकार ने इस राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी का निर्णय हाल ही में कैबिनेट बैठक में लिया था।
89 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 23 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने दस्तक दे दी है और अब इसका असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 23 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। भोपाल और इंदौर में तो बीते 25 साल का रिकॉर्ड तक टूट गया है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
74 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली धमाके का महू कनेक्शन,अल फलाह विवि का ट्रस्ट महू के जवाद ने बनाया था
दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के पीछे जिन आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है, वे जिस अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, उसका ट्रस्ट महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने स्थापित किया था। महू में जवाद के परिवार पर पहले भी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। निवेश कंपनी के नाम पर परिवार के लोगों ने कई स्थानीय नागरिकों से ठगी की थी। इसके बाद एक रात अचानक पूरा परिवार महू से गायब हो गया था। अब महू पुलिस जवाद के रिश्तेदारों और पुराने संपर्कों की जांच में जुटी है
89 views • 11 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने AIIMS भोपाल के चिकित्सकों को हृदय-प्रत्यारोपण में सफलता पर बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी है।
68 views • 11 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश को दो श्रेणियों में पुरस्कार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश को दो प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को और कर्मचारियों को बधाई दी।
71 views • 12 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहनों को 30वीं किस्त में देंगे 1500 रूपये
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत आज बहनों के खातों में ₹1500-₹1500 की राशि भेजी जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा।
686 views • 12 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में करेंगे नेशनल कॉन्क्लेव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और मध्यप्रदेश जनजाति कार्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनजाति कल्याण के लिए कार्य कर रहे अशासकीय संगठनो की नेशनल कॉन्क्लेव का भोपाल में आज 12 नवंबर को शुभारंभ करेंगे।
66 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
12 नवंबर को लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा, CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 1500 रुपए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण का अभियान द्रुतगति जारी है। प्रदेश की लाड़ली बहनों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया हुआ वादा 12 नवम्बर 2025 को पूरा होने जा रहा है। एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी हुई राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1500 रूपये देने की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल पर प्रदेश की लाड़ली बहनों ने अपने भैया मोहन के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि वे ठीक उसी प्रकार हमारा ध्यान रख रहे हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का ध्यान रखा था।
48 views • 2025-11-11
...