भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्मदिन पर 24 जिलों से निकलेगी जनजातीय गौरव यात्रा
भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में 11 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव यात्राएं निकाली जाएंगी। इनका समापन जबलपुर और अलीराजपुर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 08 नवंबर 2025
186
0
...

भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में इस बार विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभाओं से 11 नवंबर से जनजातीय गौरव यात्राएं निकलेंगी, जिनका 15 नवंबर को जबलपुर और अलीराजपुर में समापन होगा। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में इन आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश में भी यह कार्यक्रम व्यापक रूप में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश सरकार, भाजपा कार्यकर्ता और समाजजन मिलकर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करेंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इंदौर को बड़ी सौगात, CM डॉ.मोहन यादव ने किया 1450 बेड वाले आधुनिक MY अस्पताल भवन का भूमिपूजन
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पतालों में शामिल महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल इंदौर के मरीजों के लिए एक आधुनिक और अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में MY अस्पताल के 1450 बेड वाले नए भवन की महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन किया।
47 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
विदिशा में बड़ा हादसा, 48 छात्रों से भरी स्कूल बस नदी में गिरी, 28 छात्र घायल
विदिशा जिले के नटेरन थाना क्षेत्र के जोहद गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंगला चौराहा स्थित एक निजी स्कूल की बस, जिसमें करीब 48 छात्र सवार थे, सगड़ नदी के पुल को पार करते समय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।
49 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
बांधवगढ़ में फिर 'टेरेटरी फाइट' की आशंका! नर तेंदुआ मृत
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य जीव प्रेमियों के लिए फिर एक बुरी खबर आ गई। धमोखर रेंज में एक 3 वर्षीय ने तेंदुआ का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सुबह गश्त के दौरान ग़श्ती दल को तेंदुए का शव दिखा था। इसकी सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी।
42 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
मेट्रो स्टेशन के नाम से बदले जाएगे भोपाल के बस स्टॉप, पैसेंजर्स की सुविधा के लिए BCCL का नया प्लान
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत बस स्टॉप के नामों को मेट्रो स्टेशन के नामों से बदला जाएगा। फिलहाल इसका प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकार होते ही नाम बदलने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी
40 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल में पांच रूटों पर चलेंगी ई-बसें, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
भोपाल शहर में मार्च-अप्रैल 2026 से पांच रूटों पर ई-बसें संचालित होंगी। इन रूटों पर चलने वाली 100 बसों से 80 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
47 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं।
59 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री पर पहुंचा कई शहरों का पारा
पूरे मध्यप्रदेश में ठंड ने जबरदस्त असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और शीतलहर के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है और कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। खास तौर पर इंदौर की रातें बीते दस वर्षों में सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां न्यूनतम तापमान पचमढ़ी के समान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में भी रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।
60 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
विरासत और विकास का श्रेष्ठ उदाहरण बनेगा भोपाल क्षेत्र- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार के विकास और सेवा को समर्पित दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और भोपाल की धरती पर भी इतिहास लिखा जा रहा है। हमारा भोपाल विरासत और विकास की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ा रहा है। एक तरफ भोपाल में भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन कर हम प्रदेश की विरासत संजोने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं शहर को स्वच्छ, सुलभ और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा देने के लिए पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमिपूजन सम्पन्न हो रहा है।
55 views • 2025-12-13
Richa Gupta
मप्र में मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे, अतीत-वर्तमान-भविष्य को साथ लेकर विकास का संकल्प
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश ने अतीत की विरासत, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य के विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
119 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
AIIMS की लेडी डॉक्टर ने घर में लिया एनेस्थिसिया का ओवरडोज
भोपाल एम्स के इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने खौफनाक कदम उठाया। ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद उसने एनेस्थिसिया का ओवरडोज ले लिया। महिला डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
114 views • 2025-12-13
...