Covid Alert: यूपी में एडवाइजरी जारी, नया वेरिएंट है ज्यादा खतरनाक
देश-विदेश में एकबार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। साल 2020 में इस वायरस ने जन्म लिया था, जिसके बाद दुनियाभर के लोगों ने इससे हुए विध्वंस को देखा था।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 मई 2025
798
0
...

देश-विदेश में एकबार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। साल 2020 में इस वायरस ने जन्म लिया था, जिसके बाद दुनियाभर के लोगों ने इससे हुए विध्वंस को देखा था। सिर्फ 1 वायरस ने लाखों लोगों की जान ले ली थी। अब एकबार फिर से इस वायरस के नए वेरिएंट ने दबे पैरों फिर से वापसी कर ली है। हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड के बाद भारत के महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले पाए गए हैं।


यहां अभी तक 53 एक्टिव केस की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राज्य सरकार पूरी निगरानी बरत रही है। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने अपने सभी अधिकारियों के साथ अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।


यूपी में हालात स्थिर

सीएम योगी ने बताया कि फिलहाल राज्य में नए वेरिएंट के कोई एक्टिव मामले नहीं हैं और न ही पुराने कोई कोविड के मामले हैं। इसलिए, राज्य में फिलहाल हालात स्थिर हैं लेकिन विदेशों में बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए सावधानी और निगरानी दोनों करना जरूरी है। किसी भी तरह की लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।


क्या है नया वेरिएंट JN.1?

कोरोना का यह नया वेरिएंट ओमिक्रोन वेरिएंट का ही सब-वेरिएंट है, जिसे JN.1 माना जा रहा है। भारत में साल 2023 में इस प्रकार का एक मामला मिल चुका है और ओमिक्रोन वेरिएंट भी संक्रमण कर चुका है। इसलिए, देश के लिए यह कोई नया प्रकार नहीं है। इसे अन्य प्रकारों से थोड़ा अधिक गंभीर माना जा रहा है। हांगकांग में कोरोना से हुई मौतों की लिस्ट में बुजुर्ग शामिल थे। इससे यह माना जा रहा है कि कम इम्यूनिटी और बुजुर्गों को जेएन.1 वेरिएंट से खतरा ज्यादा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttar Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और MP प्रिया सरोज की सगाई में शामिल होंगे कोहली समेत ये बड़े क्रिकेटर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी की तारीख सामने आ गई है। आठ जून को लखनऊ में दोनों की रिंग सेरेमनी है। सगाई में विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को न्योता दिया गया है।
8 views • 9 minutes ago
Ramakant Shukla
राजीव कृष्ण बने UP के कार्यवाहक DGP, योगी के भरोसेमंद, 4 साल बाद रिटायरमेंट
उत्तरप्रदेश सरकार ने 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है. राजीव कृष्ण मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत हैं. यूपी सरकार ने राजीव कृष्ण को कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी है.
16 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
नोएडा में 24 घंटे में मिले कोरोना के 14 मरीज, अब तक इतने लोग हुए संक्रमित
नोएडा में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है. बीते 24 घंटे के भीतर शहर में 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं
58 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
UP को मिलेगी पहली महिला DGP? या फिर बनेगा ये अनचाहा रिकॉर्ड!
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार आज यानी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। हालांकि, उनके एक्सटेंशन की भी चर्चा जोरों पर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर सवाल उठाया है कि क्या प्रशांत कुमार सेवा विस्तार भी हासिल करेंगे।
141 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
सुहागरात से कुछ ही घंटे पहले दुल्हन ने कर दिया ये कांड, दूल्हे की गुल हुई बत्ती
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के कुछ ही घंटों बाद अपने प्रेमी के साथ फरार होकर पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।
116 views • 2025-05-31
Sanjay Purohit
सुहागरात का सपना हुआ चूर-चूर, दुल्हन भी रहने लगी दूर-दूर, जब खुला राज तो दूल्हे की निकल गई चीख
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बबीना इलाके के लहर ठाकुरपुरा गांव के बृजेंद्र रायकवार उम्र 28 वर्ष नामक शख्स की शादी ललितपुर की युवती से 18 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद दूल्हा बहुत खुश रहता था और दुल्हन उदास। पत्नी अपने पति से दूर-दूर रहने लगी थी। साथ ही वो आए दिन अपने पति से झगड़ा करती थी। मगर, कुछ समय बाद ही उसके इस व्यवहार की पोल खुल गई, पता चला कि वो प्रेग्नेंट है।
269 views • 2025-05-29
Sanjay Purohit
दूल्हन को मंडप में पता चली दूल्हे की यह सच्चाई, जयमाला के बाद शादी को कहा 'नहीं'
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक शादी के दौरान बड़ी घटना हुई। जहां शादी के दिन ही दुल्हन ने रिश्ता तोड़ दिया क्योंकि उसे पता चला कि दूल्हा संविदा नौकरी करता है, जबकि लड़के वालों ने बताया था कि वह सरकारी नौकरी करता है।
478 views • 2025-05-27
Sanjay Purohit
क्रिकेट के बाद अब आस्था का सफर: विराट कोहली अनुष्का संग अचानक पहुंचे अयोध्या
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रविवार सुबह अचानक अयोध्या पहुंचे। यह पहला मौका था जब दोनों ने एक साथ राम नगरी का दौरा किया।
346 views • 2025-05-25
Sanjay Purohit
अयोध्या में कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में
सिंगापुर और हांगकांग के बाद भारत में कोरोना के मामले के मद्देनजर अयोध्या में अलर्ट जारी हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू हो गई है और मेडिकल टीमें तैयार कर दी गई हैं।
505 views • 2025-05-23
Durgesh Vishwakarma
उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में गरजेंगे बादल, तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 28 मई तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
479 views • 2025-05-23
...