करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त आया हार्ट अटैक
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह पोलो खेल रहे थे तभी उनको दिल का दौरा पड़ा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 जून 2025
91
0
...

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह पोलो खेल रहे थे तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। हालांकि उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर की शादी करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं - बेटी समायरा और बेटा कियान। वर्तमान में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव हैं।


सिक्सट इंडिया के सीईओ थे संजय कपूर


संजय कपूर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वह एक उद्योगपति और सिक्सट इंडिया के सीईओ थे। उनकी शादी पहले करिश्मा से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। 29 सितंबर 2003 को दोनों ने मुंबई में अभिनेत्री के पैतृक घर कृष्णा राज बंगले में एक हाई-प्रोफाइल सिख विवाह समारोह में शादी की थी। 2014 में इस जोड़े ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। 2016 में इस जोड़े का तलाक हो गया।


कुछ घंटे पहले किया था ट्वीट

बता दें कि संजय कपूर ने निधन से कुछ घंटे पहले ही एक्स पर ट्वीट किया था। उन्होंने अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के क्रैश होने और इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की थी। उस वक्त उन्होंने बिल्कुल नहीं सोच होगा कि ये उनका आखिरी ट्वीट होगा। ट्वीट में संजय कपूर ने लिखा था, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया के दुखद हादसे की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और दुआएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल वक्त में शक्ति दें।’


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Entertainment/Fashion

See all →
Durgesh Vishwakarma
गोल्डन आउटफिट में सई मांजरेकर का बोल्ड अवतार, फैंस बोले – 'स्टनिंग क्वीन'
सई ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "Obsessed w this top" और अपने लुक की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी।
4 views • 6 hours ago
Durgesh Vishwakarma
वामिका गब्बी ने स्टाइलिश ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा
फैंस बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के इस ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘गॉर्जियस क्वीन’ कहा तो किसी ने ‘स्टाइल दीवा’।
5 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज
महाकुंभ 2025 मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की जिंदगी में रातों-रात बड़ा बदलाव आया है। महाकुंभ में माला बेचने से लेकर लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने तक, उन्होंने कमाल का बदलाव किया है। हाल ही में सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ उनका म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
123 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
सोनम बाजवा ने मारी 'बॉर्डर 2' में एंट्री, फिल्म में वो पंजाबी लड़की की भूमिका में दिखेगी
सोनम बाजवा के अलावा फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
21 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
विमान हादसे में मारी गई अभिनेत्री ज़ुबैदा बेगम की कहानी
श्याम बेनेगल ने साल 2001 में फिल्म बनाई थी- ज़ुबैदा. इस कहानी का अंत भी एक खतरनाक विमान हादसे से हुआ था जिसमें जोधपुर के महाराजा और उनकी दूसरी पत्नी ज़ुबैदा की दर्दनाक मौत गई थी. यह एक सच्ची घटना थी. फिल्म में मनोज बाजपेई, रेखा और करिश्मा कपूर ने मुख्य रोल निभाए थे.
87 views • 2025-06-13
Richa Gupta
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त आया हार्ट अटैक
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह पोलो खेल रहे थे तभी उनको दिल का दौरा पड़ा।
91 views • 2025-06-13
Durgesh Vishwakarma
हरे रंग की साड़ी में वामिका गब्बी ने बिखेरा देसी जलवा
फिल्म 'भूल चुक माफ' के प्रमोशन के लिए वामिका ने ग्रीन कलर की साड़ी में अपना नया लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।
48 views • 2025-06-02
Sanjay Purohit
कौन हैं मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता जो बनीं थाईलैंड की पहली विनर
हैदराबाद में सम्पन्न हुई मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में थाइलैंड की ओपल सुचाता ने 107 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब को जीत लिया है। सुचाता ने ये कारनामा 21 साल की उम्र में कर दिया है। वो थाईलैंड की ओर से पहली मिस वर्ल्ड बनी हैं।
706 views • 2025-06-01
Sanjay Purohit
संभल में ममता कुलकर्णी की एंट्री, खुद को बताया मां भगवती का अंश
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब संन्यासिनी बन गई हैं और महामंडलेश्वर ममता अनंत गिरी के नाम से जानी जाती हैं। वह संभल में श्री कल्किधाम में शिलादान करने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मां भगवती ने धरती पर विशेष कार्यों के लिए भेजा है।
77 views • 2025-06-01
Sanjay Purohit
बिल्लो रानी फिर से बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार, बोलीं- "फिल्में बहुत याद आती हैं"
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद अब उन्होंने अपने कमबैक को लेकर इशारा दिया है। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने कहा कि उन्हें फिल्मों की बहुत याद आती है और वे जल्द ही दर्शकों के सामने फिर से नजर आ सकती हैं।
68 views • 2025-05-26
...