मध्य पूर्व संकट के चलते एयरस्पेस बंद, ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट चेन्नई लौटी
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण मिडिल ईस्ट के एयर स्पेस को अचानक बंद कर दिया गया है, जिसके बाद लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को रविवार सुबह चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन वापसी करनी पड़ी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 जून 2025
299
0
...

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण मिडिल ईस्ट के एयर स्पेस को अचानक बंद कर दिया गया है, जिसके बाद लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को रविवार सुबह चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन वापसी करनी पड़ी। फ्लाइट बीए276 चेन्नई से सुबह 6.24 बजे रवाना हुई थी। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 5.35 बजे से लगभग एक घंटा पीछे थी। इस फ्लाइट में 247 पैसेंजर्स और 15 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान बेंगलुरु को पार कर अरब सागर के ऊपर से गुजर रहा था। तभी पायलट को तत्काल सूचना मिली कि मिडिल ईस्ट एयरस्पेस के प्रमुख हिस्सों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते लंदन के लिए नियोजित उड़ान मार्ग दुर्गम हो गया है।


एयरस्पेस बंद करने की खबर कथित तौर पर ईरानी ठिकानों पर रात भर अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद आई, जिसके बाद क्षेत्रीय अधिकारियों ने एहतियातन नागरिक उड़ानों को रोक दिया। अलर्ट की सूचना मिलने पर, फ्लाइट क्रू ने तुरंत चेन्नई और लंदन दोनों एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से संपर्क किया। अधिकारियों ने एयरक्राफ्ट को चेन्नई लौटने का निर्देश दिया। विमान सुबह करीब 10 बजे चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा। विमान में सवार सभी 262 लोग सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यात्रियों को लाउंज और आस-पास के होटलों में ठहराने के लिए व्यवस्था की गई थी।


ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में विमान की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह आगे की यात्रा के लिए मौजूद विकल्पों को तलाशा जा रहा है। एयरलाइन ने यात्री सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वैकल्पिक मार्गों की पुष्टि होने या प्रभावित हवाई क्षेत्र के फिर से खुलने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।


रीजनल एयरस्पेस बंद होने के चलते चेन्नई से खाड़ी देशों के लिए कई फ्लाइट्स भी देरी से रवाना हुईं। कुवैत, दोहा, दुबई, शारजाह और अबू धाबी जाने वाली उड़ानों में काफी देरी हुई। कुवैत एयरवेज की एक उड़ान, जो सुबह 3.30 बजे रवाना होने वाली थी, वह सुबह 05.40 बजे रवाना हुई। इसी तरह, दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की एक फ्लाइट और दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी हुई।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत बनेगा डाटा का 'ग्लोबल पावरहाउस', 2030 तक 5 गुना बढ़ जाएगी क्लाउड क्षमता
सरकार ने संसद में बताया कि भारत आने वाले वर्षों में डाटा का ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश की क्लाउड डाटा सेंटर क्षमता 2030 तक मौजूदा स्तर से 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है।
88 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ, शिमला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
109 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीयो को गूगल की सौगात, कोई भी हेडफोन लगाकर अब दूसरी भाषा बोलने वाले की समझ पाएगे लाइव बात
अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।
97 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्व कानून सचिव राजकुमार गोयल होंगे नए मुख्य सूचना आयुक्त! 8 नए सूचना आयुक्त भी नियुक्त हुए
पिछले लंबे समय से खाली चल रहे केंद्रीय सूचना आयोग और सूचना आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति के लिए कवायद तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की मीटिंग भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कानून और न्याय सचिव राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) चुना गया है।
122 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
संसद हमले की 24वीं बरसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ‘अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की...’
संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 13 दिसंबर 2001 को ‘लोकतंत्र के मंदिर' संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को विफल कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि व शत-शत नमन
90 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में प्रदूषण के चलते फिर लागू हुआ GRAP-3, AQI 700 के पार
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी में अचानक प्रदूषण पीक पर पहुँचने के कारण CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने तत्काल प्रभाव से GRAP-3 लागू कर दिया है। यह फैसला 13 दिसंबर की सुबह लिया गया, जब दिल्ली में AQI 700 से 800 के बीच दर्ज किया गया।
50 views • 16 hours ago
Richa Gupta
नारियल किसानों की आय बढ़ेगी, कोपरा उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नारियल किसानों की आय बढ़ाने और कोपरा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। इससे किसानों की आजीविका सुदृढ़ होगी और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
83 views • 17 hours ago
Richa Gupta
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर तैनात किए
चुनाव आयोग ने कई राज्यों में मतदाता सूची अद्यतन और पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए। इस पहल से मतदाता सूची की सटीकता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
76 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
केंद्र ने जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ मंजूर किए, पहली बार डिजिटली होगा सेंसस
देश में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ₹11,718.24 करोड़ की राशि को मंज़ूरी दी है।
78 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, मनरेगा का नाम बदला, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’
शुक्रवार को हुई मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलने को मंज़ूरी दी गई। अब यह योजना ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
95 views • 20 hours ago
...