


यह एक नई सुविधा है जहां आपको कैश, कार्ड या यूपीआई की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आप पेमेंट मशीन के सामने खड़े हो जाएं, मशीन आपके चेहरे को पहचानेगी और जितनी भी राशि होगी। वह सीधे आपके बैंक अकाउंट से कट जाएगी। यह उन लाखों भारतीयों के लिए बहुत सुविधाजनक होगा जो हर साल दुबई घूमने जाते हैं या वहां रहते हैं।
भारतीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या
संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी के अन्य देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और घूमने भी जाते हैं। अनुमान है कि इस साल करीब 54 लाख भारतीय सिर्फ यूएई पहुंचेंगे और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) में भारतीय यात्रियों का आंकड़ा 98 लाख तक पहुंच सकता है। भारत सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और NPCI इंटरनेशनल मिलकर UPI को दुनिया भर में बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। हालांकि, चेहरे से पेमेंट की यह सुविधा अभी सिर्फ दुबई मॉल में ही शुरू हुई है।
UPI की वैश्विक पहुंच
भारत के बाहर UPI (QR कोड) से पेमेंट की सुविधा पहले से ही नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, यूएई, सिंगापुर, फ्रांस और भूटान जैसे देशों में उपलब्ध है। दुबई हमेशा से नई तकनीकों को अपनाने में आगे रहा है और चेहरे से पेमेंट की यह नई सुविधा इसी का एक और उदाहरण है। इससे दुबई में खरीदारी का अनुभव और भी सहज और आधुनिक हो जाएगा।