


टॉलीवुड के सूत्रों के मुताबिक, साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शुक्रवार को हैदराबाद में बेहद निजी समारोह में सगाई की, जिसमें केवल दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
यह कार्यक्रम पूरी तरह सीक्रेट रखा गया था। मीडिया या फोटोग्राफर्स को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। यही वजह है कि इस सगाई की कोई तस्वीर या वीडियो अब तक सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि आधिकारिक घोषणा विजय और रश्मिका की तरफ से खुद ही की जाएगी।
लंबे समय से थे रिलेशन में
विजय और रश्मिका के रिलेशन की चर्चा लंबे समय से होती रही है। दोनों को कई बार रेस्टोरेंट्स, हॉलीडे ट्रिप्स और अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ देखा गया। हालांकि, उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब सगाई की खबरों ने उन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है।