'संयुक्त राष्ट्र अभी भी 1945 में ही फंसा है', विदेश मंत्री जयशंकर ने फिर UN को दिखाया आईना
विदेश मंत्री ने कहा कि 'संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की स्थापना के बाद से, भारत ने कुल मिलाकर तीन लाख से ज्यादा सैनिकों का योगदान दिया है, जिससे हम दुनिया में सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाला देश बन गए हैं।'
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 16 अक्टूबर 2025
205
0
...

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदान देने वाले देशों के सम्मेलन (UNTCC) में शिरकत की। इस दौरान विदेश मंत्री ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि आज का संयुक्त राष्ट्र भी 1945 के समय को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यूएन को विकासशील देशों की आवाज बुलंद करनी चाहिए और इस पर ही UN की विश्वसनीयता टिकी है।

संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की उठाई मांग

अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा कि 'मैं अभी-अभी न्यूयॉर्क से 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेकर लौटा हूं। उस अनुभव से कुछ महत्वपूर्ण बातें मैं आपके साथ साझा करना चाहता हूं। पहली बात, संयुक्त राष्ट्र आज भी 1945 की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है, 2025 की नहीं। 80 वर्ष एक लंबा समय है और इस समय के दौरान, संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों की संख्या वास्तव में चौगुनी हो गई है। दूसरी बात, जो संस्थाएं बदलाव करने में विफल रहती हैं, उनके अप्रासंगिक होने का खतरा होता हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रभावी बनाने के लिए, इसे सुधारना होगा, इसे अधिक समावेशी, लोकतांत्रिक, सहभागी और आज की दुनिया का प्रतिनिधि बनना होगा। संयुक्त राष्ट्र को विकासशील देशों की आवाज को बुलंद करना होगा और उभरते वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं को भी प्रतिबिंबित करना होगा। इस पर संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता टिकी है।'

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
कैरेबियाई तूफान मेलिसा के बाद भारत की बड़ी मदद, क्यूबा और जमैका ने कहा- हम नहीं भूलेंगे ये समर्थन
कैरेबियाई तूफान मेलिसा से तबाही के बाद क्यूबा और जमैका ने भारत की मदद के लिए आभार जताया। भारत ने चिकित्सा सामग्री, बिजली जनरेटर, टेंट, सोलर लैंप और ‘भीष्म मेडिकल यूनिट’ भेजी।
28 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
फिल्म जगत ने फिर खोया महान सितारा, फेमस एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायने लैड ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन कैलिफोर्निया के ओजाई स्थित उनके घर पर हुआ। उनकी बेटी और अभिनेत्री लॉरा डर्न ने यह दुखद खबर साझा की है। डायने लैड का नाम तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया जा चुका है।
713 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
शेनझोउ-20 मिशन पर ग्रहण ! अंतरिक्ष में फंस गए चीनी यात्री
चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात दल की बुधवार को निर्धारित वापसी को टाल दिया गया है। ऐसा संदेह है कि अंतरिक्ष यान पर सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे का प्रभाव पड़ा है। यह घोषणा ‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी' (CMSA) ने की। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वापसी में देरी का निर्णय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
151 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
अमेरिका का न्यूक्लियर टेस्ट कौन सा देश रोकने का रखता है दम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में देश की परमाणु हथियार प्रणाली के कुछ नए परीक्षणों को मंजूरी दी है। वहीं, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के प्रमुख क्रिस राइट ने यह स्पष्ट किया है कि इन परीक्षणों में फिलहाल किसी भी तरह का परमाणु विस्फोट शामिल नहीं होगा।
127 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 4 की मौत, 11 घायल
अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल शहर में बुधवार को एक कार्गो प्लेन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
95 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
धरती का कार्बन संकट अंतरिक्ष तक पहुचा, तेजी से ठंडा हो रहा आयनमंडल
शोधकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि ग्लोबल वार्मिंग अब पृथ्वी सीमित आपदा नहीं है। इसके प्रभाव धरती से ऊपर तक फैल चुके हैं और मानव तकनीक निर्भर सभ्यता को नए सिरे से चुनौती दे रहे हैं।
98 views • 2025-11-03
Sanjay Purohit
हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के लिए पर्याप्त हथियार- ट्रंप
ट्रंप ने कहा रूस ने परमाणु परीक्षण करने का एलान किया और वे ऐसा कर रहे हैं। उत्तर कोरिया भी परमाणु परीक्षण कर रहा है और अन्य देश भी ऐसा कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हम इकलौता देश रहें, जो परीक्षण न कर रहा हो।
65 views • 2025-11-03
Richa Gupta
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान-भारत में झटके
अफगानिस्तान में फिर शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान, ईरान और भारत तक महसूस किए गए।
110 views • 2025-11-03
Sanjay Purohit
चीन पर शिकंजे की तैयारीः कनाडा-फिलीपीन ने मिलाया हाथ
विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती ‘बलपूर्वक कार्रवाई' के कट्टर आलोचक कनाडा और फिलीपीन रविवार को एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे उनकी सेनाओं को संयुक्त सैन्य अभ्यास करने और आक्रामकता को रोकने के लिए सुरक्षा गठबंधनों के जाल का विस्तार करने की अनुमति मिलेगी।
79 views • 2025-11-02
Sanjay Purohit
आर्मेनिया करेगा इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील! भारत से खरीदेगा खतरनाक लड़ाकू विमान
आर्मेनिया भारत के साथ एक बड़ी रक्षा डील करने जा रहा है। आर्मेनिया भारत से सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान खरीदेगा। यह डील करीब 2.5 से तीन अरब डॉलर की हो सकती है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध मजबूत होंगे।
105 views • 2025-11-02
...