अरब देशों से वापस आई पंजाबी लड़कियों ने सुनाई भयावह आपबीती, रो-रो कर बयां किया दर्द
इराक, ओमान व कतर में नरक भरी जिंदगी व्यतीत कर लौटी पंजाब की 9 लड़कियों ने दिल दहला देने वाली कहानी सुनाई है।


Sanjay Purohit
Created AT: 29 सितंबर 2024
7007
0

दुबई: इराक, ओमान व कतर में नरक भरी जिंदगी व्यतीत कर लौटी पंजाब की 9 लड़कियों ने दिल दहला देने वाली कहानी सुनाई है। अरब देश में बैठे रिश्तेदार ही दोआबा व मालवा क्षेत्र की लड़कियों की तस्करी करा रहे हैं। लड़कियों को 35 से 40 हजार की नौकरी का झांसा देकर वहां बुलाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। बुलाने वाले लड़कियों को साथ ले जाते हैं और बंद कमरों में कैद कर देते हैं। कामकाज के लिए गुप्त तौर पर बोली लगाकर उन्हें बेच दिया जाता है। यह लड़कियों इराक, ओमान व कतर से लौटी हैं। इनमें दो जालंधर जिले की भी हैं।
जालंधर की लड़कियों की दर्द भरी दास्तां
इराक से लौटी जालंधर के एक गांव की लड़की को महिला ट्रैवल एजेंट ने इस हद तक प्रताड़ित किया कि वह अब भी सदमे से उबर नहीं पा रही है। लड़की के साथ आई मां ने बताया कि बेटी को इराक में रहने वाली उसकी चाची ने 30 से 40 हजार के वेतन का लालच दिया था। बेटी को अप्रैल 2024 को वहां बुला लिया। जैसे ही बेटी पहुंची तो चाची ने किसी महिला ट्रैवल एजेंट को बेच दिया। 4 महीनों में उससे 12-12 घंटे काम करवाया जाता था। काम न करने पर शारीरिक यातनाएं दी गई। अब राज्यसभा मेंबर की कोशिशों से बेटी वापस आ गई है। परंतु उसकी चाची अब भी उसे धमकी दे रही है। खर्च किए पैसे मांग रही है।क्या बोले संत सीचेवाल
बेटियों को खाड़ी देशों में न भेजें संत सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे बेटियों को इन खाड़ी देशों में भेजने से बचें। अरब देशों में फंसीं लड़कियों की कहानियां बहुत दुखद हैं। कैसे ट्रैवल एजेंट और खासकर पीड़ित लड़कियों के रिश्तेदार ही इन लड़कियों को अरब देशों में ले जाते हैं या बुला लेते हैं। लड़कियों को कुछ पैसों के लालच में फंसा लेते हैं। वे उन्हें अच्छे वेतन और अच्छे भविष्य का वादा करके फुसलाते हैं और बाद में उन्हें उन देशों में नारकीय जीवन जीने के लिए छोड़ देते हैं।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम