कोच्चि में टेकऑफ से पहले एअर इंडिया प्लेन में खराबी, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द
केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एअर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 18 अगस्त 2025
92
0
...

केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एअर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।


एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट संख्या AI504 में उड़ान भरने के दौरान तकनीकी दिक्कत महसूस की गई। कॉकपिट क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला लिया और विमान को वापस बे में ले जाकर जांच के लिए भेज दिया।


फ्लाइटरडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट को एयरबस A321 एयरक्राफ्ट से संचालित किया जाना था। CIAL ने बताया कि अब एअर इंडिया यात्रियों को दूसरे एयरक्राफ्ट से दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है।


इस फ्लाइट में कांग्रेस के एर्नाकुलम से लोकसभा सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा— "फ्लाइट AI504 में कुछ असामान्य लगा। ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गया हो।" हालांकि, फ्लाइट में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
विपक्ष के हंगामे से लोकसभा स्थगित, दोपहर तक नहीं चलेगी कार्यवाही
लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की।
34 views • 21 minutes ago
Richa Gupta
मुंबई बारिश से फ्लाइट्स लेट, IndiGo ने जारी की एडवाइजरी
मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई सेवा भी बाधित हो रही है। इसके मद्देनजर भारत की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों के लिए बुधवार को एक प्रमुख एडवाइजरी जारी की है।
47 views • 58 minutes ago
Ramakant Shukla
उपराष्ट्रपति चुनाव - NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल किया
NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के समय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
12 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
सोने की तरह अब चांदी की भी हॉलमार्किंग, जानें क्या है हॉलमार्क, इससे आपको क्या फायदे?
सोने के बाद अब चांदी खरीदने वालों को भी हॉलमार्क का लाभ मिलने वाला है। एक सितंबर से देश भर के साथ ही चांदी के गहनों और बर्तनों पर सरकार हॉलमार्क लागू करने जा रही है, हालांकि प्रारंभ में इसे स्वैच्छिक तौर पर लागू किया जा रहा है।
42 views • 1 hour ago
Richa Gupta
दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और साइबर सेल जांच में जुटी है।
52 views • 3 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा 2025: देश की पहली प्लास्टिक-फ्री तीर्थयात्रा
अमरनाथ यात्रा 2025 को देश की पहली जीरो-वेस्ट और प्लास्टिक-फ्री तीर्थयात्रा घोषित किया गया है। पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
55 views • 3 hours ago
Richa Gupta
ICMR का 'सेरेबो' डिवाइस: 2 मिनट में ब्रेन इंजरी की जांच
ICMR ने 'सेरेबो' नामक डिवाइस बनाया है, जो सिर्फ दो मिनट में ब्रेन इंजरी और ब्लीडिंग का पता लगा सकता है। यह तकनीक आपात स्थिति में बेहद मददगार होगी।
54 views • 4 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली मित्र ऐप से घर बैठे शिकायत दर्ज, दिल्ली सरकार का नया कदम
दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली मित्र’ मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा शुरू की है। अब नागरिक घर बैठे ही अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
63 views • 4 hours ago
Richa Gupta
लोकसभा में आज पेश होंगे तीन अहम विधेयक, कांग्रेस ने किया विरोध का ऐलान
आज लोकसभा में केंद्र सरकार तीन अहम विधेयक पेश करेगी। कांग्रेस ने बिना चर्चा के बिल लाने का विरोध करते हुए संसद में हंगामे की चेतावनी दी है।
69 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
भूकंप के झटकों से कांपी हिमाचल की धरती, चंबा में महसूस हुए दो झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर धरती डोली जब चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। तड़के सुबह लोगों की नींद उस समय खुल गई जब धरती दो बार हिली। पहला झटका सुबह 3:27 बजे आया, जबकि दूसरा झटका सुबह 4:39 बजे महसूस किया गया।
64 views • 5 hours ago
...