बिहार चुनाव: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। इस बार भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम और रालोमो को 6-6 सीटें मिली हैं।


Ramakant Shukla
Created AT: 2 hours ago
22
0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। इस बार भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम और रालोमो को 6-6 सीटें मिली हैं।
भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर NDA गठबंधन के सभी घटक दलों ने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया है।
सीटों का वितरण इस प्रकार है:
भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 101 सीट
जनता दल यूनाइटेड (JDU) – 101 सीट
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 29 सीट
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोमो) – 06 सीट
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) – 06 सीट
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम