चंद्रयान-2 की बड़ी सफलता : इसरो ने पहली बार दर्ज किया सौर विस्फोट का चंद्रमा के वायुमंडल पर प्रभाव
भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा चंद्रमा के वायुमंडल को सीधे रूप से प्रभावित करती है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 hours ago
69
0
...

भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा चंद्रमा के वायुमंडल को सीधे रूप से प्रभावित करती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि उसके चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने पहली बार यह रिकॉर्ड किया कि सूर्य से निकलने वाले “कोरोनल मास इजेक्शन” (CME) यानी सौर विस्फोटों की ऊर्जा चंद्रमा के बहिर्मंडल (Exosphere) पर असर डालती है।


इस खोज को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर पर लगे चंद्रा एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 (CHACE-2) उपकरण की मदद से किया गया। यह अवलोकन 10 मई 2024 को हुआ, जब सूर्य पर दुर्लभ सौर घटनाएं घटीं और कई सौर विस्फोट (CME) चंद्रमा से टकराए। इस दौरान चंद्रमा के चारों ओर मौजूद अत्यंत पतले वायुमंडल-जिसे दिन के समय “चंद्र बहिर्मंडल” कहा जाता है के कुल दबाव में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।


इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, सौर विस्फोटों के कारण चंद्रमा के बहिर्मंडल में मौजूद उदासीन परमाणुओं और अणुओं का घनत्व सामान्य से कई गुना बढ़ गया। इससे उन वैज्ञानिक सिद्धांतों की पुष्टि हुई जो पहले केवल सैद्धांतिक रूप में मौजूद थे, लेकिन कभी प्रत्यक्ष रूप से देखे नहीं गए थे। चंद्रमा का बहिर्मंडल बहुत पतला होता है और इसे “सतही सीमा बहिर्मंडल” (Surface-Bounded Exosphere) कहा जाता है। यह वैश्विक चुंबकीय क्षेत्र के अभाव में सूर्य की गतिविधियों के प्रति बेहद संवेदनशील होता है। जब सूर्य से कोरोनल मास इजेक्शन निकलता है-जिसमें अधिकतर हीलियम और हाइड्रोजन आयन होते हैं- यह चंद्र सतह से परमाणुओं को मुक्त कर देता है। इससे चंद्रमा के वायुमंडलीय हालात अस्थायी रूप से बदल जाते हैं।


इसरो ने बताया कि यह अध्ययन 16 अगस्त 2025 को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित हुआ है। इस रिपोर्ट का शीर्षक है-“चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर CHACE-2 द्वारा देखे गए चंद्र बहिर्मंडल पर कोरोनल मास इजेक्शन का प्रभाव”। इसरो के अनुसार, चंद्रमा का वायुमंडल कई प्रक्रियाओं से बनता है-जैसे सौर विकिरण, सौर वायु (Hydrogen, Helium और भारी आयन), और उल्कापिंडों के प्रभाव से सतह पर होने वाली प्रतिक्रियाएं। ये सभी प्रक्रियाएं चंद्र सतह से परमाणु और अणु मुक्त करती हैं, जो बाद में बाह्यमंडल का हिस्सा बन जाते हैं।


10 मई 2024 की घटना बेहद खास थी, क्योंकि उस दिन सूर्य ने कोरोनल मास इजेक्शन की एक श्रृंखला छोड़ी। इस बढ़ी हुई सौर ऊर्जा ने चंद्र सतह से परमाणुओं की मुक्ति को तेज किया, जिससे चंद्र बहिर्मंडल में गैसों का दबाव बढ़ गया। यह घटना वैज्ञानिकों के लिए इस बात का सबूत है कि सूर्य और चंद्रमा के बीच की परस्पर क्रिया कितनी गहराई से काम करती है।इसरो ने कहा कि यह खोज न केवल चंद्र अंतरिक्ष मौसम की वैज्ञानिक समझ को बढ़ाती है, बल्कि यह भविष्य के चंद्र अभियानों और मानव आवास मिशनों के डिजाइन में भी मदद करेगी।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
अफगान क्रिकेटरों की मौत पर BCCI ने जताया दुख
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष ने अब खेल जगत को भी हिला दिया है। इस संघर्ष में अफगानिस्तान के तीन युवा क्रिकेटरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक में ये तीनों खिलाड़ी मारे गए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
34 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दुनिया में मचा हड़कंप
साल 2025 अब खत्म होने के करीब है और पूरी दुनिया इस साल हुई डरावनी घटनाओं भीषण युद्धों, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के बोझ से निकलने की उम्मीद कर रही है। हालांकि नए साल 2026 को लेकर जो भविष्यवाणी सामने आ रही है वह एक बार फिर चिंता बढ़ा सकती है।
43 views • 10 hours ago
Richa Gupta
चंद्रयान-2 की बड़ी सफलता : इसरो ने पहली बार दर्ज किया सौर विस्फोट का चंद्रमा के वायुमंडल पर प्रभाव
भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा चंद्रमा के वायुमंडल को सीधे रूप से प्रभावित करती है।
69 views • 10 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली की हवा ज़हरीली, AQI 273 पर, कई इलाकों में हालात खराब
दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर गिरकर AQI 273 पर पहुंची। कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर, सांस लेना मुश्किल। प्रशासन अलर्ट पर।
70 views • 10 hours ago
Richa Gupta
धनतेरस-दीपावली पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन निगरानी
दिल्ली में धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है ताकि लोग त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्वक मना सकें।
78 views • 12 hours ago
Richa Gupta
दिवाली पर दें FASTag Annual Pass गिफ्ट, NHAI का नया फीचर
दिवाली पर लोग आमतौर पर सोना-चांदी या कोई खास सामान खरीदते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ हटकर कर सकते हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार में कोई ऐसा है जिसे यात्रा करना पसंद है, तो आप उन्हें FASTag Annual Pass गिफ्ट कर सकते हैं।
74 views • 12 hours ago
Richa Gupta
अयोध्या में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, 23 करोड़ पार
उत्तर प्रदेश सरकार इस साल सरयू तट पर भव्य रूप से 9वां दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। राम मंदिर निर्माण और दीपोत्सव जैसे भव्य आयोजनों ने अयोध्या की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
79 views • 12 hours ago
Richa Gupta
तमिलनाडु: दिवाली के बाद 21 अक्टूबर को छुट्टी घोषित
तमिलनाडु सरकार ने दिवाली मनाने के बाद अपने गृहनगर से लौटने वाले नागरिकों की सुगम यात्रा की सुविधा के लिए 21 अक्टूबर को राज्य भर के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्कूलों और कॉलेजों के लिए विशेष अवकाश की घोषणा की है।
75 views • 16 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: मतदान पर मिलेगा सवेतन अवकाश
भारत निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर चुका है। मतदान के दिन सभी कर्मचारियों को सवेतन अवकाश देने का आदेश जारी किया गया है।
68 views • 16 hours ago
Richa Gupta
ब्रह्मोस मिसाइल: भारत की ताकत का प्रतीक - राजनाथ सिंह
धनतेरस के शुभ अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के कार्यक्रम में देश की रक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और उत्तर प्रदेश के विकास पर अपने विचार रखे।
66 views • 16 hours ago
...