स्वदेशी अपनायें, स्वाध्यायी बनें, समय का प्रबंधन करें और हमेशा कुछ बड़ा करने की सोचें- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होगा। इतिहास गवाह है कि क्रांतियों के सूत्रधार हमेशा युवा ही रहे हैं। भारत और मध्यप्रदेश को विकसित बनाने में हमारे युवाओं को अपनी असीम ऊर्जा का देश और समाज के नवनिर्माण में समुचित उपयोग करना सीखना होगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 6 hours ago
25
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होगा। इतिहास गवाह है कि क्रांतियों के सूत्रधार हमेशा युवा ही रहे हैं। भारत और मध्यप्रदेश को विकसित बनाने में हमारे युवाओं को अपनी असीम ऊर्जा का देश और समाज के नवनिर्माण में समुचित उपयोग करना सीखना होगा। यह हमारी जिम्मेदारी भी है और जरूरत भी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे देश से प्रेम करें। अपने ज्ञान, प्रतिभा का यहीं पर प्रदर्शन कर माटी का कर्ज चुकायें। उन्होंने युवाओं को प्रगति का मार्ग बताते हुए कहा कि युवा स्वदेशी अनपाने की ओर बढ़ें, रोजाना स्वाध्याय करें। अपने समय का समुचित तरीके से प्रबंधन करें जिससे एक-एक मिनिट का उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में कुछ बनना है तो हमेशा बड़ा करने की सोचें, बड़े सपने देखें और इन सपनों को पूरा करने के लिए प्राण-प्रण से जुट जायें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खरगौन में रेनेसां ग्रुप इंदौर द्वारा स्थापित अभ्युदय विश्वविद्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं परिसर में श्रीराम दरबार की स्थापना कर विश्वविद्यालय का विधिवत् शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने युवा संवाद में दिया छात्रों को मार्गदर्शन

विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मांगा। कंप्यूटर साइंस के छात्र निखिल यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि विकसित भारत 2047 की अवधारणा में मध्य प्रदेश के युवा अपनी क्या भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि युवा अपनी पसंद के क्षेत्र में पढ़ाई पूरी करें और आदर्श किसान, शिक्षक, उद्योगपति अथवा राजनेता बनने का सपना देखें। आपके सपने सच करने के लिए राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है।

कृषि विज्ञान की छात्रा सीमा यादव ने पूछा कि जनजातीय समुदाय में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार क्या काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि खरगोन जिले में दो कृषि विद्यालयों की स्थापना कर उन्नत खेती के गुर सिखाए जा रहे है। मिर्ची एवं अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तथा टेक्सटाइल उद्योग लगाने में सरकार सहायता दे ही है।

एमबीए के छात्र मयंक अधिकार ने मुख्यमंत्री से उनकी व्यस्त दिनचर्या के प्रबंधन कौशल के बारे में जानना चाहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्याप्त नींद लेना, अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखन और प्रतिदिन पुस्तकें पढ़ कर नया सीखने की आदत डालना सफलता की कुंजी है। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों के लिए चरणबद्ध रूप से काम करें और उन्हें समय पर पूरा करने के प्रयास करें।

गौपालन को बढ़ावा देकर दुग्ध-उत्पादन के जरिये गौपालकों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं अन्यजनों को मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में रोजगार आधारित उद्योग की स्थापना करने पर निवेशकों और उद्योगपतियों को भरपूर मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, इसके लिए हमने गौपालन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए वर्तमान दुग्ध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य के लिए हमने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है। इसमें किसानों और गौपालकों को डेयरी शुरू करने के लिए भरपूर अनुदान दिया जा रहा है। इन सभी प्रयासों से दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम सभी गौपालकों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया‍ कि सरकार ने कामधेनु योजना में राज्य सरकार 25 से अधिक गायों पर 40 लाख के लोन पर 10 लाख रूपये का अनुदान दे रहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बड़ी ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिका/नगर निगमों में बड़ी गौशालाएं स्थापित की जाएंगी। इन गौशालाओं का प्रबंधन सरकार अपने स्तर पर करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस के साथ ही गौमाता के लिए भी गौ-एम्बुलेंस शुरू की है। अगर कोई संगठन बड़ी गौशालाएं बनाना चाहते हैं, तो उन्हें 130 एकड़ जमीन देंगे। प्रदेश में ऐसी 20 बड़ी गौशालाएं स्थापित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने खरगौन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का शुभारंभ कर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अभ्युदय विश्वविद्यालय परिसर में राम दरबार स्थापित करने का मौका मिला। भारतीय परंपरा ऐसी है कि हम नदी, पहाड़, पेड़ को भी भगवान मानकर पूज लेते हैं। सरकार ने खरगौन में पहले टंट्या मामा के नाम से क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय बनाया, अब दूसरे अभ्युदय विश्वविद्यालय की शुरुआत खरगौन में हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से पूछा कि त्यौहार और पर्व में क्या अंतर है? जवाब भी मुख्यमंत्री ने ही दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में जब हम ईश्वर की उपवास करके आराधना करते हैं, तो उसे पर्व कहा जाता है और जब दूसरों के साथ खुशियां बांटने तथा खान-पान की पूरी छूट मिले, तो उसे त्यौहार कहते हैं।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाज के गरीब से गरीब और वंचित व्यक्ति के प्रति प्रेमभाव रखना, संकट के समय मित्र की सदैव सहायता करो, प्रकृति का संरक्षण करो, अपने सामर्थ्य और उपलब्ध संसाधनों के भरोसे किसी भी क्षेत्र में सफलता पा लेना, यह सब हमें भगवान श्रीराम ने सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके सर्वश्रेष्ठ सजीव उदाहरण हैं। एक सामान्य परिवार से आने वाले मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें, 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने रतन टाटा जी को टाटा की नैनो कार के कारखाने के लिए स्थान दिया। अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्मों के जरिये भारतीय नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया के कई देश हमसे प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हम 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' के माध्यम से संकल्प लें कि अब से हम स्वदेश में निर्मित सामान ही खरीदेंगे। इसके जरिए हम अपने किसानों को उनकी फसल का समुचित दाम दिला पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा साथी सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक आदर्श किसान, शिक्षक, उद्योगपति और आदर्श राजनेता बनने का भी सपना देखें। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। किसान खेती के साथ मधुमक्खी पालन से आय बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में कृषि आधारित शिक्षा एवं उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। सरकार फूड इंडस्ट्री, एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री, मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल खोलने के लिए भी सहायता दे रही है। यदि कोई 50 करोड़ का होटल खोलता है तो सरकार उसे 15 करोड़ रूपए का अनुदान देगी।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर-रायपुर और रीवा-पुणे को दिखाई हरी झंडी
मध्यप्रदेश को आज दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मिलकर जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस और रीवा-पुणे एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
15 views • 57 minutes ago
Ramakant Shukla
प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार के अवसर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बदलते दौर में भारत की भूमिका विश्व में निरंतर महत्वपूर्ण हो रही है। भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज भारत सोने के बाघ की तरह दहाड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'भारत फर्स्ट' की भावना से देश के किसान और उद्योगपतियों के लिए दुनिया से लोहा लेने को तैयार हैं। उनकी मंशा के अनुरूप प्रदेश में हर दूसरे या तीसरे दिन उद्योगों को नई सौगात और युवाओं को रोजगार का लाभ मिल रहा है।
27 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
अतिवृष्टि से प्रभावितों के हर पल साथ है सरकार- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के कुछ जिलों में हाल ही में अतिवृष्टि हुई थी। राज्य सरकार ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत देने में बेहद तत्परतापूर्ण कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अतिवृष्टि वाले जिलों में अब तक 3628 नागरिकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि बारिश थमने के साथ कुछ नागरिक अपने-अपने घरों को चले गए हैं। परंतु अब भी 53 राहत शिविरों में 3065 प्रभावितों को रखकर उन्हें सभी प्रकार की जरूरी मदद जैसे खाना-पीना दवाइयां कपड़े आदि मुहैया कराए जा रहे हैं।
24 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
स्वदेशी अपनायें, स्वाध्यायी बनें, समय का प्रबंधन करें और हमेशा कुछ बड़ा करने की सोचें- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होगा। इतिहास गवाह है कि क्रांतियों के सूत्रधार हमेशा युवा ही रहे हैं। भारत और मध्यप्रदेश को विकसित बनाने में हमारे युवाओं को अपनी असीम ऊर्जा का देश और समाज के नवनिर्माण में समुचित उपयोग करना सीखना होगा।
25 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 23 जिलों में आज बारिश के आसार, अन्य इलाकों में भी पड़ सकती हैं हल्की बौछारें
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय चार अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात का असर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर देखने को मिल रहा है। खासकर ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभागों में मध्यम दर्जे की बारिश जारी है। रविवार और सोमवार को भी इन इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
32 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
MP में मिला रेयर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार, दुनिया में बजेगा भारत का डंका
मध्यप्रदेश में एक ऐसा दुर्लभ खजाना मिला है जिससे पूरी दुनिया में भारत देश का डंका बजेगा और भारत औद्योगिक क्षेत्र में रॉकेट की रफ्तार से विकास कर सकेगा। ये जानकारी संसद में कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के अकूत भंडार मिले हैं।
90 views • 2025-08-02
Sanjay Purohit
3 और 4 अगस्त को अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो 3 और 4 अगस्त को मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, मानसून द्रोणिका फिलहाल एमपी के सीधी जिले से होकर गुजर रही है। 24 घंटे बाद सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है।
167 views • 2025-08-02
Sanjay Purohit
सोने का अकूत भंडार देख चमके भू-वैज्ञानिकों के चेहरे, MP हुआ मालामाल
लौह अयस्क की खदानों के लिए पहचाने रखने वाले जबलपुर में अब सोना मिला है। इसने भू-वैज्ञानिकों के चेहरे पर चमक ला दी है। जिले की सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी क्षेत्र में लौह और मैगनीज अयस्क के साथ गोल्ड और अन्य धातुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है।
142 views • 2025-08-02
Richa Gupta
सीहोर से भारत की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा निकलेगी, शिव भक्तों पर होगी पुष्पवर्षा
6 अगस्त से सीहोर से भारत की सबसे बड़ी 11 किमी कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी, रास्ते में 300 स्थानों पर स्वागत होगा।
97 views • 2025-08-02
Richa Gupta
MP में भारी बारिश से राहत, कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश से राहत रही लेकिन कल से फिर से तेज़ बारिश का दौर शुरू होगा। IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
107 views • 2025-08-02
...