अल्ट्राटेक सीमेंट : ऑक्सीजन प्लांट में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर
Img Banner
profile
Shivani Hasti
Created AT: 18 जुलाई 2023
8090
0
...
CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां हिरमी के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में आज ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रायपुर रिफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Read More: कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश

ये भी पढ़ें
नकदी संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान की चीन ने भरी झोली, 60 करोड़ डॉलर का दिया अतिरिक्त कर्ज
...

Chhattisgarh

See all →
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, जापान की जेट्रो कंपनी को किया आमंत्रित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने जेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों – नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से मुलाकात की। इस बैठक में राज्य के विकास और औद्योगिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
17 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
छग के सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी
पीएम मोदी ने 2023 में इसरो की चंद्रयान-3 लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था ।
10 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें किन जिलों में रहेगा ज्यादा असर
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसका असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।
56 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान में की ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है।
91 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
तीजा पर्व के मौके पर अपनी मायके जाने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने खास सुविधा दी है। छत्तीसगढ़ में दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर–रायपुर और रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर रूट पर चलेंगी, जिससे महिलाओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
95 views • 2025-08-22
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 सब इंस्पेक्टर का इंस्पेक्टर में प्रमोशन
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत 25 उप निरीक्षकों (SI) को निरीक्षक (TI) के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह प्रमोशन वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर किया गया है। इस संबंध में आदेश राज्य के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया।
50 views • 2025-08-21
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय का पहला विदेश दौरा, जापान और दक्षिण कोरिया के लिए रवाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर बुधवार रात जापान और दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गए। यह दौरा 31 अगस्त तक चलेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे। इस यात्रा को राज्य के आर्थिक विकास, औद्योगिक विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
60 views • 2025-08-21
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का सिलसिला जारी, 16 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
राज्य में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश की आशंका है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
104 views • 2025-08-21
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसे मिला कौन सा विभाग?
छत्तीसगढ़ में बुधवार, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
158 views • 2025-08-20
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए मंत्रियों ने ली शपथ
छत्तीसगढ़ में हरियाणा मॉडल पर मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को शामिल किया। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने आरंग से विधायक खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव और अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। खास बात यह है कि तीनों ही विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं और अब सीधे मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं।
119 views • 2025-08-20
...