दिल्ली AQI अपडेट: धुंध और प्रदूषण के बीच तापमान में गिरावट
दिल्ली की हवा इन दिनों सांस लेने के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। घर से बाहर निकलते ही प्रदूषण का असर महसूस किया जा सकता है।
Richa Gupta
Created AT: 18 hours ago
69
0
दिल्ली की हवा इन दिनों सांस लेने के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। घर से बाहर निकलते ही प्रदूषण का असर महसूस किया जा सकता है। पिछले कई दिनों से राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार बढ़ता-घटता नजर आ रहा है। सुबह की शुरुआत अक्सर धुंध के साथ होती है।
आज सुबह कर्तव्य पथ के आसपास AQI 230 दर्ज किया गया, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ‘खराब’ श्रेणी में आता है। ITO के आसपास हवा में धुंध की परत छाई है और AQI 287 दर्ज किया गया।
अन्य क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता इस प्रकार है:
- R.K. पुरम: 376
- अलीपुर: 318
- पंजाबी बाग: 285
- लोधी रोड: 247
इन आंकड़ों के अनुसार हवा अधिकांश इलाकों में ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।
तापमान और मौसम अपडेट
- मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तापमान गिरने लगा है। अभी हवाएं चल रही हैं, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। बीते दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।
- न्यूनतम तापमान: 13–14°C
- अधिकतम तापमान: लगभग 28°C
IMD ने 6 से 11 नवंबर तक राजधानी में साफ आसमान और धुंध की स्थिति बनी रहने की जानकारी दी है।
स्वास्थ्य और सावधानियाँ
- वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।
- धुंध और प्रदूषण के समय संवेदनशील लोगों जैसे बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोगियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम